ग्रुप इंश्योरेंस को माध्यम बनाकर भिलाई के बुजुर्ग से 16 लाख की ठगी का गिरोह पकड़ाया, साइबर सेल व मोहन नगर पुलिस ने किराएदार बनकर दिल्ली से चार आरोपियों को किया गिरफ्तार, निजी कंपनियों से प्राप्त डांटा से करते थे ठगी, सीनियर सिटीजन थे टारगेट
दुर्ग 22 मार्च । फर्जी कॉल सेन्टर गिरोह के साउथ दिल्ली से 04 आरोपियों को दुर्ग पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से अलग-अलग बैंको के एटीएम कार्ड बरामद आरोपियों से संबंधित दर्जनो बैंक खातों को सील किया गया तथा उपल्बध रकम को फ्रिज किया गया है। गिरोह द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के निवासियों के साथ करोड़ो की ठगी की गई है। जानकारी संबंधित राज्यों से सायबर सेल की टीम संपर्क कर रही है। गिरोह द्वारा रिटार्यड सीनियर सिटीजन को टारगेट किया जाता था।
दुर्ग पुलिस संपर्क स्थापित कर ठगी के शिकार लोगों को मदद कर रही है। पूर्व में आरोपी रंजन देहरादून में धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। दिल्ली में टीम द्वारा किरायेदार बनकर, ग्राहक बनकर रेकी की गई। ठगी की रकम से आरोपी फैशन एवं कपड़े का व्यापार कर रहे थे। गिरोह ने विभिन्न राज्यों में ठगी की घटना को अंजाम दिया है। सायबर सेल एवं थाना मोहन नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्यवाही की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने बद्रीनारायण मीणा ने पत्रवार्ता में बताया कि प्रार्थी प्रभाकर राव दानीकर निवासी सूर्यो नगर सिकोला भाठा द्वारा 16 जुलाई 2021 को थाना मोहन नगर में एक लिखित शिकायत प्रस्तुत किया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अलग-अलग नम्बरो से फोन कर अपको इन्शोरेंस की राशि मिलनी है जिसमें टैक्स, जीएसटी, प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर आवेदक को गुमराह कर बैंक खातों में अलग-अलग दिनांक को पृथक पृथक किश्तों में कुल 16 लाख 15 हजार रूपये की धोखाधड़ी कर लिया। जिस पर से थाना मोहन नगर में अप.क्र. 255/2021, धारा 420, 34 भादवि का कायम किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुये सायबर सेल की टीम द्वारा घटना में मोबाईल नंबरो का विस्तृत जाँच की गई तथा धोखाधड़ी की रकम 16 लाख रूपये के ट्रान्जेक्शन फ्लो की जानकारी सभी संबंधित बैंको से प्राप्त की गई। मामले में इन्शोरेन्स के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगने के लिये कॉल सेन्टर के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बनाये जाने की जानकारी टीम को प्राप्त हुई साउथ दिल्ली के ईलाके से प्रार्थी प्रभाकर राव दानीकर को लगातार पिछले 03 वर्षों से अलग-अलग नम्बरों से कॉल कर ग्रुप इन्शोरेन्स की राशि करीबन 4 लाख मिलना है कहकर अलग-अलग किश्तों में अलग-अलग खातों में रूपये ट्रान्सफर करा लिये। कॉल सेन्टर द्वारा CGIS (ग्रुप इन्शोरेन्स) कम्पनी के नाम से फोन किया गया था। मामले में प्रभाकर राव दानीकर द्वारा ट्रान्सफर की गई रकम दिल्ली के अलग-अलग स्थानों से निकासी की गई थी तथा दिल्ली के ही कुछ खाता धारकों के खातों में रकम ऑन लाईन ट्रान्सफर किये गये थे ।

वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी मोहन नगर, निरीक्षक गौरव तिवारी प्रभारी सायबर सेल को तत्काल टीम गठित कर दिल्ली, उत्तर प्रदेश में सदेहियों के लोकेशन चिन्हांकित कर दिल्ली, उत्तर प्रदेश के लिये रवाना करने हेतु निर्देशित किया गया। उप निरीक्षक राजीव तिवारी, सउनि अशोक साहू, प्र. आर. संतोष मिश्रा, आरक्षक जुगनु सिंह, अनुप शर्मा, रिन्कू सोनी, उपेन्द्र यादव, केशव साहू, प्रदीप सिंह को आरोपियों के पतासाजी हेतु रवाना किया गया। टीम द्वारा दिल्ली पहुँच कर आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार नजर रखी गई । दिल्ली के किलोकारी में किराया लेने के नाम पर आरोपियों के संबंध में टीम के द्वारा पुख्ता जानकारी प्राप्त हुई टीम द्वारा लगा अलग-अलग बहरूपिया बनकर आरोपियों के संबंध में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर अलग-अलग बनाकर रेड कार्यवाही की गई जिसमें साजिद जफर, सलीम जफर, राजू यादव, रंजन कुमार गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के द्वारा उपयोग किये जा रहे अलग-अलग बैंक खातों को फ्रिज कर कोटक महिन्द्रा बैंक के खाता में 1 लाख 24 हजार रूपये, HDFC बैंक के खाता में 10409 रूपये बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक के खाता में 20263 रूपये एवं IDFC बैंक के खाते में 2 हजार रूपये कुल 1,56,672 रूपये होल्ड कराया गया है।
आरोपियों द्वारा प्रायवेट कम्पनियों से अवैध तरीके से डाटा प्राप्त कर उन्हें पेंशन, परिपक्वता राशि का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में खातों में ट्रान्सफर कर लिये जाते है। आरोपियों के द्वारा प्रारंभिक जाँच में पंजाब, गुजरात, छ.ग. मध्यप्रदेश के लोगों से करोड़ो की ठगी गिरोह द्वारा इसी तरीका वारदात से किया गया है। सायबर सेल टीम द्वारा अन्य राज्यों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है।

मामले में सायबर सेल से निरीक्षक गौरव तिवारी प्रभारी सायबर सेल, सउनि शमित मिश्रा, प्र. आर. चंद्रशेखर बंजीर, आरक्षक जावेद हुसैन खान, विक्रांत यदु, थाना मोहन नगर से निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा थाना प्रभारी मोहन नगर, उप निरीक्षक राजीव तिवारी, सउनि अशोक साहू, प्र. आर. संतोष मिश्रा, आरक्षक जुगनु सिंह, अनुप शर्मा, रिन्कू सोनी, उपेन्द्र यादव, केशव साहू, प्रदीप सिंह, फारूख खान, तिलेश्वर राठौर की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। गिरफ्तार आरोपियों में साजिद जाफर पिता स्व0 जियाउर रहमान 29 साल पता- 138 चतुर्थ फ्लोर किलोकारी विलेज महरानी बाग साउथ दिल्ली, सलीम जफर पिता स्व0 जियाउर रहमान 36 साल पता- 141 चतुर्थ फ्लोर किलोकारी विलेज महरानी बाग साउथ दिल्ली , राजू यादव पिता विजय सिंह यादव 32 साल पता 128-बी शाहपूराजाट साउथ दिल्ली, रंजन कुमार यादव पिता महेश प्रसाद यादव 30 साल पता- 85डी तैमूर नगर एक्ट्रेशन साउथ दिल्ली है।

