छत्तीसगढ़ से ओड़िशा तक का सफर हुआ कठिन, 10 जून से रोकी जाएंगी बसें

छत्तीसगढ़ से ओड़िशा तक का सफर हुआ कठिन, 10 जून से रोकी जाएंगी बसें


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 31 मई। चुनाव आचार संहिता हटते ही संबलपुर पुरी, भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों की मुसीबत बढ़ने वाली है। यातायात महासंघ ने 10 जून से छत्तीसगढ़ से बसें ओड़िशा भेजना बंद कर वहां की बसों को बार्डर पर रोककर लौटाने का फैसला किया। अभी ओड़िशा के आपरेटर कर रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि छत्तीसगढ़ के परिवहन आयुक्त एस प्रकाश इस मामले में एक-दो दिन में ओड़िशा के परिवहन सचिव से बात करेंगे। अपर परिवहन आयुक्त आईपीएस डी रविशंकर ने कहा कि ओड़िशा के बस आपरेटर्स यहां से जाने वाली बसों से यात्रियों को उतार रहे हैं, यह आपत्तिजनक और गंभीर विषय है। इस मामले में छत्तीसगढ़ शासन पूरी तरह यहां के बस आपरेटर्स के साथ है। यातायात महासंघ ओड़िशा की बसों को लेकर टैक्स और सीटिंग वगैरह में गंभीर खामियों की लगातार शिकायतें कर रहा है।
ओड़िशा की बसों की जांच में शिकायतें सही पाई जा रही हैं और कई बसों के बड़े चालान किए गए हैं। यह जांच जारी रहेगी।