विश्व जल दिवस 22 मार्च पर विशेष, बच्चों ने पोस्टर पेंटिंग बनाकर जल संरक्षित करने का लिया संकल्प
भिलाई नगर 22 मार्च । विश्व जल दिवस 22 मार्च को मनाया गया । जल, मनुष्य और जीव जंतु के लिए बहुत ही जरूरी है। खेती करना घर का काम करना नहाना पानी पीना इन सभी कामों के लिए पानी बहुत जरूरी है । दूसरी तरफ पानी की के बिना जीवन का कल्पना करने से ही डर लगता है अगर भारत की बात करें तो आने वाले समय में और विश्व में जल का संकट विकराल समस्या उत्पन्न हो जाएगी ।

विश्व जल दिवस का इतिहास
पर्यावरण प्रेमी समाज सेवी प्रशांत कुमार क्षीरसागर ने बताया कि ब्राजील देश के रियो जेनेरियो में पर्यावरण विकास सम्मेलन 1992- 93 में आयोजित किया गया था । 22 मार्च 1993 में पहला विश्व जल दिवस मनाया गया था । जल दिवस मनाने का महत्व हम सभी जानते हैं कि धरती से जल तेजी से समाप्त हो रहा है। दुनिया जल संकट विकराल समस्या उत्पन्न हो जाएगी इसलिए पर्यावरण मित्र मंडल सभी लोगों को पानी की बचत पानी का उपयोग हम सबको मिलकर सभी लोगों को अपील करते हैं । जल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है पानी का व्यर्थ बहाव ना करें जल ही जीवन है और जल ही जीवन के लिए बुनियादी आवश्यकता है वर्ल्ड वाटर डे 2022 थीम है जल ही जीवन है जल संसाधन और रखरखाव के लिए लोगों को जागरूकता अभियान चलाना ।
इस वर्ष राशि में जल बचाओ को कैसे बचाएं सुरक्षित और पानी बचाने का संकल्प सभी बच्चों ने लिया पोस्टर ,पेंटिंग के माध्यम से जल बचाने की अपील की । 2022 का थीम भूजल अदृश्य और दृश्य मान है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक एक बूंद बचाने का आह्वान किया है । भारत के प्रधानमंत्री ट्वीट करके बताया जल संरक्षण एक जन आंदोलन दिशा में काम करने वाले प्रकृति प्रेमी पर्यावरण प्रेमी और संगठनों को कार्य करने वाले सभी सभी लोगों को बधाई शुभकामनाएं दी है।
प्रशांत कुमार प्रकृति प्रेमी ने पानी का एक-एक बूंद बचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया । आगामी समय में पानी का संकट एक विकराल समस्या दुनिया के सामने आने वाला समय होगा। इसे जल को बचाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। क्लास वन स्वरा ने पेंटिंग ड्राइंग के माध्यम से जल बचाने की अपील की है। पीयूष ओम शिव सागर ने जल ही जीवन है स्लोगन दिया अवंतिका ढाले, आर्या ढाले, शौर्य हाता बच्चों ने पेंटिंग के माध्यम से जल बचाने की अपील की है।

