जिले में TI और ASI समेत 7 पुलिसकर्मी का हुआ तबादला, SP ने जारी किया आदेश

जिले में TI और ASI समेत 7 पुलिसकर्मी का हुआ तबादला, SP ने जारी किया आदेश


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 31 मई । सक्ती जिले की एसपी अंकिता शर्मा ने TI और ASI समेत 7 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर लिस्ट जारी की है. एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में हड़कम्प मचा हुआ है.

आदेश के मुताबिक, एसपी अंकिता शर्मा ने हसौद थाने के थाना प्रभारी सुनील कुजूर, सहायक उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार शुक्ला, प्रधान आरक्षक अजय प्रताप कुर्रे और आरक्षक मनोज लहरे को लाइन हाजिर कर दिया है. टीआई को थाने से हटाए जाने के बाद निरीक्षक विंटन साहू को हसौद थाने का प्रभार सौंपा गया हैं. सक्ती थाना के प्रधान आरक्षक अजय कुर्रे और आरक्षक मनोज लहरे को रक्षित केंद्र भेजा गया है।