छत्तीसगढ़ की टापर “गोल्ड मैडलिस्ट” बेटी की ससुराल में संदिग्ध मौत 🛑 चोट के निशान, निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग 🛑 परिजनों ने कहा – “दहेज हत्या है..‼️”

छत्तीसगढ़ की टापर “गोल्ड मैडलिस्ट” बेटी की ससुराल में संदिग्ध मौत 🛑 चोट के निशान, निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग 🛑 परिजनों ने कहा – “दहेज हत्या है..‼️”



सीजी न्यूज आनलाईन, 31 मई। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिला अंतर्गत बसना क्षेत्र में एक गोल्ड मेडलिस्ट नववधु की मौत पर परिजनों ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि रात में उन्हें मौत की सूचना मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं, निष्पक्ष जांच कर पुलिस कड़ी कार्रवाई करे।
पुलिस के अनुसार उर्मिला साव (25 वर्ष) की शादी 3 माह पूर्व ही कपूरचंद साव से हुई थी। उसकी विगत रात को संदिग्ध मृत्यु हो गई। मृतिका ग्राम छुआरी पतेरा से शादी होकर ग्राम देवरी आई थी। घटना की रात को ससुराल वालों ने मृतक महिला के परिजनों को सूचना दी और रात में ही जिस कमरे में मौत हुई थी, उसे स्वयं ही घर वालों ने सील कर दिए था। दूसरे दिन थाने में सूचना दी गई। पुलिस का कहना है कि सूचना के बाद बसना पुलिस और तहसीलदार के मौजूदगी में पंचनामा तैयार कर सील हुए कमरे को खोला गया जिसमें नवविवाहिता उर्मिला साव पति कपूरचंद साव का शव मृत अवस्था में बेड पर मिला। शव को जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत किस कारण हुई पता चल सकेगा।
मृतका के पिता राम कुमार साव निवासी छुआरी पतेरा ने आरोप लगाते हुए कहा कि उर्मिला की हत्या हुई है। तीन माह पहले ही शादी हुई। बेटी के ससुराल वाले उसे मोबाइल में बात भी नहीं करने देते थे। कल रात को अचानक फोन आया कि आपकी बेटी उर्मिला की मृत्यु हो गई है। हम रात में उसके ससुराल पहुंचे देखा कि शव पर कई जगह चोट के निशान हैं।
आपको बता दें कि तहसीलदार बसना, महेन्द्र साहू प्रधान आरक्षक, महिला आरक्षक, सरपंच प्रतिनिधि, उपसरपंच, कोटवार सहित सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में कल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस पूरे मामले में प्रधान आरक्षक शशि भूषण बरिहा का कहना है कि घटना गुरुवार रात 9 बजे की है। सूचना के बाद शव को पीएम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही साफ-साफ कहा जा सकेगा कि हत्या है अथवा साधारण मौत। नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत पर परिजनों द्वारा हत्या के आरोप के जवाब में उन्होंने कहा कि आरोप सभी लगाते हैं, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण का पता चलेगा।
मृतका के भाई दीपक ने बताया कि उर्मिला छत्तीसगढ़ कॉलेज में टॉपर रही है और गोल्ड मेडलिस्ट है। उर्मिला कॉलेज के बाद सांकरा के एक इंग्लिश मिडियम स्कूल में पढ़ा रही थी वहीं उसकी जान पहचान सांकरा स्थित शिशु मंदिर में पढ़ाने वाले कपूरचंद से हुई। जान पहचान बढ़ी और दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। कपूरचंद साव का परिवार ठीक नहीं है इसलिए हम लोग शादी से इंकार कर रहे थे लेकिन दोनों ने एक दूसरे को पसंद किया और हम लोग नहीं चाहते हुए भी जिद में शादी करा दिये और महज तीन महीने में ही यह हादसा हो गया।