CG News: बेमेतरा हादसे के 7 पीड़ितों को कंपनी ने दिया 30-30 लाख मुआवजा, 25 मई को हुआ था बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट


एक मृत और 8 लापता श्रमिकों के परिजनों के लिए घोषणा

सीजी न्यूज आनलाईन, 29 मई। विगत 25 मई को सुबह बेमेतरा जिला के बेरला ब्लाक स्थित पिरदा बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया था, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई थी, जबकि आठ लोग लापता हैं। कंपनी की ओर से सात पीड़ितों को 30-30 लाख रुपये की राशि जारी कर दी गई है।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा पांच-पांच लाख रुपए की घोषित आर्थिक सहायता राशि उक्त प्रदाय राशि से अतिरिक्त होगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस संबंध में जानकारी दी है।