भिलाई नगर 28 मई। सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व में पत्नी के साथ हुए विवाद पति द्वारा पूछने पर पड़ोसी ने कैची से प्राण घातक हमला कर फरार हो गया रिपोर्ट पर से अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
सुपेला पुलिस ने बताया कि राजेश निषाद गीता राजू निषाद उम्र 28 लोहारपारा कृष्णा नगर सुपेला मे रहता है। मजदूरी काम करता है। कल रात करीबन 10/00 बजे अपने घर के पास खडा था कि उसी समय मोहल्ले का रहने वाला पिंटू उर्फ डिकेश धनकर घर के पास आया जिसका 02-03 दिन पूर्व राजेश की पत्नी लक्ष्मी से हुये वाद विवाद की बात को लेकर उससे पूछा कि तू उस दिन क्यों पत्नी से हुज्जत कर रहा था तो उसी बात को लेकर पिंटू गंदी गंदी अश्लील गालियां देकर अपने जेब से एक लोहे की कैंची निकालकर राजेश के उपर प्राणघातक हमला करते हुये जान से मारने की नियत से ताबडतोड बांये पसली में चोट पहुंचाया चोट लगने से राजेश पीछे हट गया और पिंटू उर्फ डिकेश धनकर पत्नी लक्ष्मी एवं मां पुन्नी निषाद पकडे जो उनसे अपने आप को छुडाकर भाग गया । प्रार्थी राजेश निषाद की रिपोर्ट पर से सुपेला पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ की धारा 307 के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना में लिया है।
