कोकीन, एमडीएमएम, पिल्स और नशीला इंजेक्शन रायपुर, बिलासपुर और भिलाई पहुंचाने वाला गैंग गिरफ्तार 🛑 लोकल ड्रग्स सप्लाई करने वाले चार युवकों से पूछताछ जारी 🛑 परत दर परत खुल रहा है रायपुर दुर्ग भिलाई में “ड्रग्स का राज”

कोकीन, एमडीएमएम, पिल्स और नशीला इंजेक्शन रायपुर, बिलासपुर और भिलाई पहुंचाने वाला गैंग गिरफ्तार 🛑 लोकल ड्रग्स सप्लाई करने वाले चार युवकों से पूछताछ जारी 🛑 परत दर परत खुल रहा है रायपुर दुर्ग भिलाई में “ड्रग्स का राज”



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 24 मई।‌ छत्तीसगढ़ पुलिस ने दिल्ली से ड्रग्स मंगा कर राजधानी रायपुर, दुर्ग भिलाई, बिलासपुर में सप्लाई करने वाले चार से ज्यादा युवकों को दिल्ली से धरदबोचा है। पकड़े गए आरोपियों से ड्रग्स, कैश, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद कर पूछताछ की जा रही है। राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इन आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है और पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।


आपको बता दें कि रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में दिल्ली से रेल मार्ग से ड्रग्स लाई जाती थी और फिर कोरियर के जरिए इस कारोबार के मास्टरमाइंड तक ड्रग्स पहुंचती रही। आरोपियों से पूछताछ के बाद रायपुर पुलिस ने दिल्ली से ड्रग्स सप्लायरों को पकड़ा है। जानकारी मिली है कि इन तस्करों को गिरफ्तार करने पांच दिन पहले रायपुर पुलिस की टीम ने दिल्ली में कैंप लगाए हुए थी। था। इनपुट के आधार पर कैंप कर रही टीम ने लोकल पॉइंटर लगाया और उसके साथ खुद खरीददार बनकर घूमे। पॉइंटर से तस्करों ने संपर्क किया और तो कैंप कर रही टीम के सदस्य खुद कस्टमर बनकर पहुंचे और आरोपियों को घेराबंदी कर धर दबोचा। पहले दो आरोपी गिरफ्त में आए और उसके बाद बाकी आरोपियों को अलग-अलग ठिकाने से पुलिसकर्मियों ने गिरफ्तार किया है।


गौरतलब हो कि 13 मई को खम्हारडीह इलाके से पैडलर कुसुम हिंदुजा और चिराग शर्मा को पुलिस ने पकड़ा था। इनसे पूछताछ के बाद पैडलर आयुष अग्रवाल और सप्लायर होटल कारोबारी महेश सिंह को पकड़ा गया। गिरोह का मास्टर माइंड आयुष अग्रवाल उर्फ प्रोफेसर बताया जा रहा है जो कि महेश सिंह उर्फ नेपाली के दिल्ली से भेजे गए कोकीन, एमडीएमएम, पिल्स और इंजेक्शन को रायपुर, बिलासपुर और भिलाई में सप्लाई करता था। आरोपियों ने ड्रग्स का कारोबार करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पूरा नेटवर्क बना रखा था। आयुष, कुसुम हिंदुजा उर्फ लूसीफर और चिराग शर्मा उर्फ बर्लिन ग्राहक के बताए ठिकाने से कुछ दूरी तक ड्रग्स छोड़ते और ग्राहक को ड्रग्स रखने वाली जगह का फोटो भेजकर लापता हो जाते थे। सप्लायर होटल कारोबारी महेश सिंह दिल्ली में किराए का होटल चलाता है। इसी दौरान वह नाइजीरियन गैंग के सपंर्क में आया और आयुष अग्रवाल को दिल्ली से ट्रेन के जरिए नशीली सामग्री भेजने लगा। महेश सिंह का आदमी रायपुर पहुंचता था और कोरियर की मदद से आयुष अग्रवाल के पास ड्रग्स पहुंचाता था। आयुष ने पुलिस की पूछताछ में चार महीने से ड्रग्स बेचने की बात कबूल की है। उसने बताया कि वह ड्रग्स लेने पैडलर कुसुम हिंदुजा के साथ दो बार दिल्ली भी गया था। आरोपी टेक्नो पार्टी और आफ्टर पार्टियों का आयोजन करने वालों के लगातार संपर्क में होते थे और ग्राहकों को साढ़े तीन हजार से लेकर 25 हजार तक का ड्रग्स सप्लाई करते थे। इसके लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पूरी रेट लिस्ट बनी हुई थी। आयुष कोकीन, एमडीएमएम, पिल्स और इंजेक्शन को रायपुर, बिलासपुर और भिलाई में सप्लाई करता रहा है।