पांचवें चरण तक 140 सीट से ऊपर नहीं जाएगी भाजपा 🟠 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश का बड़ा दावा 🔵 कहा – राहुल गांधी को ही प्रधानमंत्री बनना चाहिए, साउथ हरियाणा दिल्ली महाराष्ट्र में भाजपा साफ है…

पांचवें चरण तक 140 सीट से ऊपर नहीं जाएगी भाजपा 🟠 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश का बड़ा दावा 🔵 कहा – राहुल गांधी को ही प्रधानमंत्री बनना चाहिए, साउथ हरियाणा दिल्ली महाराष्ट्र में भाजपा साफ है…



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 23 मई। पांचवें चरण के मतदान के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के दावे की पोल खोलते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।


अमित शाह के बयान पर निशाना साधते हुए भूपेश ने कहा कि वो किस आधार पर बोल रहे हैं, क्योंकि पूरे दक्षिण में भाजपा साफ हो चुकी है। उत्तर प्रदेश में वो बुरी तरह से पराजित हो रहे हैं, यूपी में बची खुची 65 सीटें थीं जो इस बार आधी भी नहीं रहेगी। भाजपा हरियाणा में बुरी तरह हार रही है, दिल्ली में पिछड़ रहे हैं, बिहार और महाराष्ट्र में साफ हो चुके हैं तो वो जीत कहां से रहे हैं?
इस बार 140 से ऊपर नहीं जाने वाले हैं। सभी भारतीय जनता पार्टी के नेता जानते हैं कि बुरी तरह हार रहे हैं और इसी बौखलाहट में ऐसा सब बोल रहे हैं। पूरे रायबरेली की जनता का यह विश्वास है कि राहुल जी प्रधानमंत्री बनें, उनका भी मत है और मैं तो आज से नहीं पिछले पांच साल से हर बार कह रहा हूं कि राहुलजी को प्रधानमंत्री बनना चाहिए और वो ही इस बार बनेंगे।
नक्सली घटनाओं और नीतियों पर भूपेश बघेल ने कहा कि जब हमारी सरकार थी तो छः सौ गांव नक्सलियों से हमने मुक्त कराया था यह आन रिकार्ड है। अभी मैं पेपर पढ़ रहा था जिसमें नक्सल नीति के मामले में नक्सलियों से बात करने की बात गृह मंत्री बनते ही विजय शर्मा ने कही थी। उनका बयान था कि अगर नक्सली बातचीत करना चाहते हैं तो वो टेलीफोन से बात करने को तैयार हैं तो आज छः महीना हो गया सरकार में, गृह मंत्री को बताना चाहिए कि छह महीने में उनको कितने फोन आए, कितनी चिट्ठियां, कितनी बार नक्सलियों का प्रस्ताव आया? वो तो बताया नहीं अब नया दांव खेल रहे हैं, पहले आपने ऑफर किया तो उसका कोई रिस्पांस आया नहीं, आया भी हो बता दें फिर दूसरे के बारे में बात करें। अब बंगाल के हाईकोर्ट में क्या फैसला दिया उसकी बात तो छोड़िए, विष्णुदेव साय से पूछना चाहता हूं विधान सभा में आरक्षण बिल पारित हुआ है, राज्यपाल पास पड़ा हुआ है यह आरक्षण बिल कब लागू करेंगे? अब तो डबल इंजन की सरकार है और जो आरक्षण बिल पारित हुआ विधानसभा उसे भाजपा की सरकार लागू करवाए।