भिलाई नगर, 22 मई। पुरानी भिलाई थानांतर्गत दो सप्ताह से गायबआदिवासी समाज की नाबालिग लड़की का मामला हिन्दू जागरण मंच की इंट्री में जबरदस्त रूप से क्षेत्र में गरमा गया है क्योंकि इस मामले में 11 मई को ही अपहरण का अपराध दर्ज होने के बावजूद परिजनों का आरोप था कि पुलिस बच्ची को खोजने में तत्परता नहीं दिखा रही है। जबकि परिजनों ने पुलिस को यह भी जानकारी दी थी कि एक वर्ष से झारखंड से आकर अपने चाचा चाची के घर रह कर प्लंबर का कार्य कर रहा अलग धर्म समुदाय के एक लड़के की भूमिका पर संदेह है। जानकारी मिली है कि वह लड़का भी नाबालिग है और फिलहाल शहर से गायब है। नाबालिग लड़की कक्षा 10वीं की छात्रा है तथा 9 मई की रात सभी खाना खाकर सोए और सुबह देखा तो बच्ची गायब थी। इस मामले में आस पास रिश्तेदार में पतासाजी के बाद परिजनों ने पुलिस को खबर दी। हिन्दू रक्षा मंच के प्रांत सह संयोजक रामबिहारी मिश्रा के नेतृत्व में अन्य पदाधिकारी कल रात पुरानी भिलाई थाना पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से चर्चा की। मंच का भी आरोप है कि पुलिस कार्रवाई इस मामले में संतोषजनक नहीं है। संबंधित लड़के पर संदेह जताने के बावजूद उनके परिजनों से पूछताछ तक नहीं हुई है। मंच इस मामले को सीधे तौर पर लव जिहाद बता रहा है। मंच ने इस मामले को लेकर एसपी, गृह मंत्री, मुख्यमंत्री से शिकायत करते हुए 26 मई को थाना घेराव की चेतावनी दी है।
तेरह दिन से अपहृत आदिवासी नाबालिग छात्रा का मामला गरमाया 🛑 हिन्दू रक्षा मंच ने सीएम से शिकायत कर 26 को थाना घेरने की दी चेतावनी🟦 मंच ने कहा – पुलिस बच्ची को ढूंढ निकालने नहीं कर रही संजीदा प्रयास, मामला लव जिहाद का

