
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 16 मई। यदि आपके पास एमबीए की डिग्री है और जॉब की तलाश में भटक रहे हैं, तो आपके लिए बेहतरीन मौका आ गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने मैनेजर-एचआर और एडमिन के पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट nhai.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है और अंतिम तारीख 27 मई है। इस भर्ती के माध्यम से मैनेजर-एचआर और एडमिन के पदों पर बहाली की जाने वाली है।
गौरतलब हो कि एनएचएआई भर्ती 2024 के अनुसार भरे जाने वाले पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए क्योंकि जिस उम्मीदवार का चयन होता है, उसे सैलरी के तौर पर 17.42 लाख रुपये दिए जाएंगे। जो भी उम्मीदवार NHAI भर्ती 2024 के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उनकी आयु सीमा 40 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवार को दिल्ली में पोस्टिंग दी जाएगी, हालांकि विभाग की आवश्यकताओं के आधार पर हिंदुस्तान में कहीं भी स्थानांतरित किया जा सकता है। एनएचएआई के इस भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन कर रहे हैं, उन्हें निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म को भरकर सभी प्रासंगिक दस्तावेज़ के साथ hr.nhipmpl@nhai.org पर 27 मई तक भेजना है।
