सीजी न्यूज आनलाईन, 29 अप्रैल। दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दूध गर्म करते वक्त अचानक सिलेंडर लीकेज हो गया जिसके कारण महिला और दो बच्चे सिलेंडर से निकल रही आग के चपेट में आने से झुलस गए हैं।
आपको बता दें कि इस हादसे में महिला का चेहरा और हाथ पैर झुलस गया वहीं उसके दो बच्चे भी आग की चपेट में आए हैं। दरअसल भिलाई के मोची मोहल्ला सुपेला में रहने वाली आशा नायक अपने दो बच्चों के साथ किचन में दूध गर्म कर रही थी, इसी बीच अचानक से सिलेंडर में लीकेज होने लगा और देखते ही देखते आग निकलने लगी। आशा आग की चपेट में आ गई, इसके बाद आशा आग देखकर चिल्लाने लगी। तेज आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग आशा नायक के घर पहुंचे और तत्काल आग को बुझाकर उसे सुपेला अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
भिलाई के सुपेला में सिलेंडर लिकेज से महिला और दो बच्चे झुलसे 🛑 दूध गर्म करते समय हादसा, अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती

