भिलाई नगर 22 अप्रैल। जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत में हाईटेंशन टावर के सहारे अधेड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर से जामुल पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। लटकती लाश
लाश देख क्षेत्र में सनसनी फैली गई। आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है।

जामुल थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि मृतक आत्माराम निषाद पिता प्रतापी राम निषाद उम्र 46 वर्ष निवासी नंदनी रोड एसीसी चौक जामुल ने हाई टेंशन बिजली टावर में फंसी लगा कर आत्महत्या कर लिया है। बॉडी 1 दिन पुराना है। अधेड़ द्वारा की गई आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस के द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

