पत्नी की गला घोट की हत्या, कोठा के म्यार में लटका दी लाश, धमधा थाना पहुंच किया समर्पण, पारिवारिक विवाद बना हत्या का कारण

पत्नी की गला घोट की हत्या, कोठा के म्यार में लटका दी लाश, धमधा थाना पहुंच किया समर्पण, पारिवारिक विवाद बना हत्या का कारण


दुर्ग 22 अप्रैल । पारिवारिक विवाद पर आरोपी ने की पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी। धमधा थाना पहुंचकर आरोपी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी इसके बाद पुलिस हरकत में आई आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

धमधा पुलिस ने बताया कि 19 अप्रैल को ग्राम देवरी निवासी किशुन साहू पिता स्व० अर्जुन साहू उम्र 35 साल का थाना उपस्थित आकर बताया कि
इसने पत्नि कविता साहू की गेरूवा रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दिया है और मृतिका की लाश को प्लास्टिक के फट्टा में लपेटकर कोठा के पटउहा में लकडी के म्यार में लटका दिया है। थाना प्रभारी धमधा प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने घटनास्थल ग्राम देवरी जाकर तस्दीक किये जहां मृतिका कविता साहू की लाश आरोपी के घर के सामने गाय कोठा मे पटउहा के ऊपर लकडी के म्यार में गेरूवा रस्सी से लटका प्लास्टिक के बोरा के फट्टा मे लिपटा मिला, आरोपी से पूछताछ करने पर घटना दिनांक को पत्नि से वाद विवाद होने पर गुस्से में आकर मृतिका की गेरूवा रस्सी से गला घोंटकर
हत्या कर लाश को लकडी के म्यार में लटका देना स्वीकार किया। आरोपी किशुन साहू पिता स्व० अर्जुन साहू उम्र 35 साल साकिन ग्राम देवरी थाना धमधा के खिलाफ धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी किशुन साहू को ज्यूडिशयल रिमांड पर न्यायालय धमधा भेजा गया।