दुर्ग, 20 अप्रैल। राज्य कर्मचारी संघ जिला इकाई दुर्ग की कार्यसमिति के बैठक साक्षरता भवन विवेकानंद ऑडिटोरियम सिविल लाइंस दुर्ग में आयोजित की गई। जिसमें हरि सिंह राणा प्रदेश उपाध्यक्ष तथा ज्ञान सिंह राजपूत प्रदेश संयोजक की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष डॉ शशि भूषण शर्मा ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया। जिसमें सचिव प्रमोद श्रीवास्तव, सह सचिव स्वदेश गुप्ता एवं इशरत जहां कोषाध्यक्ष रत्नेश सिंह भदौरिया, संघठन सचिव प्रमोद सोनी, उपाध्यक्ष रविकांत परगनिहा, वीरेंद्र यदु, गोपाल ध्रुव प्रचार सचिव कामेश परमार, संदीप देशमुख, चारूलता, रश्मि राजपूत, शांति लाल चंद्राकर, संरक्षक सदस्य टी आर साहू, पूर्व कार्यकारी जिला अध्यक्ष खोबरागड़े, पूर्व जिला सचिव भुषण लाल साहू का मनोनयन किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष हरि सिंह राणा एवं प्रदेश संयोजक ज्ञान सिंह राजपूत ने नव नियुक्त सभी दायित्वधारी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संघठन मे ही शक्ति निहित है एक अकेला व्यक्ति समस्याओं से भयभीत हो सामना नहीं कर पाता। किन्तु यदि संगठन का साथ मिलने पर उत्साह से भर जाता है और बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान निकाल लेता है। हमारा संगठन व्यक्तिवादी नहीं यहां एक साधारण कार्यकर्त्ता अपनी योग्यता और संगठन क्षमता से छोटे से बड़ी दायित्व तक पहुंच सकता है। एक कर्मचारी के रूप में शासन के अंग है अतः सरकार के जनता समाज के हित से जुड़े कार्यों में पूरा सहयोग करेंगे और जब भी कर्मचारी हितों पर दुष्प्रभाव आए तो शासन को सचेत करने में आगे रहेंगे। जिला अध्यक्ष द्वारा सभी पदाधिकारी को दायित्व सोपा गया है।
प्रमोद सोनी संगठन सचिव दुर्ग जिला, कमलेश परमार प्रचार सचिव दुर्ग जिला, चारुलता प्रचार सचिव दुर्ग जिला अरुण वर्मा ब्लॉक अध्यक्ष दुर्ग ब्लॉक,
आदित्य झा ब्लॉक सचिव दुर्ग ब्लॉक, जयप्रकाश यादव कार्यकारिणी सदस्य दुर्ग ब्लॉक, तेजराम कामडीया पाटन ब्लॉक अध्यक्ष, प्रणय राम ठेके पाटन ब्लॉक उपाध्यक्ष, श्वेता जेंडरे पाटन ब्लॉक उपाध्यक्ष, विनय शर्मा पाटन ब्लॉक सचिव मुकेश सोरी पाटन ब्लॉक उपसचिव, सत्येंद्र कन्नौज पाटन सहसचिव, भारती ठाकुर कार्यकारिणी सदस्य पाटन ब्लॉक, सरिता देश लहरे कार्यकारिणी सदस्य पाटन, प्रेमचंद सोनवानी कार्यकारिणी सदस्य पाटन विजय शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष धमधा राजेश्वरी तावरकर ब्लॉक उपाध्यक्ष धमधा, कैलाश साहू ब्लॉक उपाध्यक्ष धमधा, राजेश देवांगन ब्लॉक सचिव धमधा, टी आर साहू, संरक्षक सदस्य दुर्ग जिला।
राज्य कर्मचारी संघ जिला इकाई दुर्ग जिला कार्यकारिणी का अध्यक्ष ने किया विस्तार, पदाधिकारी को सौपा दायित्व

