सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 17 अप्रैल। राजस्थान उच्च न्यायालय (RHC) ने सिविल न्यायाधीश संवर्ग में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिट्रेट के पदों पर भर्ती निकाली है। राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 222 सिविल जज की भर्ती की जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते है।
आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 मई, 2024 तय की गई है। कुल 222 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। इनमें से 87 पद रिजर्व हैं, इस भर्ती के लिए अन्य राज्यों के उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
विदित हो कि सिविल जज भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त उच्च शिक्षा संस्थान से लॉ ग्रेजुएट होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2025 को 21 वर्ष से कम तथा 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी गई है। राजस्थान न्यायिक सेवा 2024 के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरण में होगी। प्रारंभिक चरण में मुख्य टेस्ट और साक्षात्कार देने होंगे। जो उम्मीदवार आवेदन करेंगे उन्हें चयन प्रक्रिया के पहले चरण के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद क्रमशः दूसरे और तीसरे चरण में प्रवेश दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को 1 हजार 250 रुपये का आवेदन शुल्क भरना होगा। यह शुल्क राजस्थान के OBC/EBC उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये तथा SC/ST/PWD उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान 9 मई, 2024 तक किया जा सकता है।
🟦 2️⃣2️⃣2️⃣ सिविल जज की होगी भर्ती 🟩 LLB होल्डर्स के लिए गोल्डन चांस 🟧 जानें पदों की संख्या और उम्र सीमा

