*हेरिटेज क्लब के बच्चे रूबरू हुए मूर्तिशिल्प कलाकारों से स्कूली बच्चों ने पहली बार देखा पत्थरों से मूर्ति का उकेरना*

*हेरिटेज क्लब के बच्चे रूबरू हुए मूर्तिशिल्प कलाकारों से स्कूली बच्चों ने पहली बार देखा पत्थरों से मूर्ति का उकेरना*


हेरिटेज क्लब के बच्चे रूबरू हुए मूर्तिशिल्प कलाकारों से स्कूली बच्चों ने पहली बार देखा पत्थरों से मूर्ति का उकेरना

भिलाई नगर 30 मार्च । ललित कला अकादमी द्वारा भिलाई में आयोजित मूर्ति-शिल्प कार्यशाला में देश के ख्यातिनाम मूर्तिकारों से स्कूली बच्चे मिले | डीपीएस-भिलाई, इंदु आई टी स्कूल-कुरूद, डी ए व्ही पब्लिक स्कूल हुडको, भिलाई के हेरिटेज क्लब के सदस्य विधार्थियों ने आज कार्यशाला स्थल पर शिला-खण्डों को मूर्तियों में तब्दील होते हुए देखा | पत्थर पर मूर्ति को उकेरते हुए देख बच्चों ने रोमांचित होकर व कौतुहल से कलाकारों से मिलकर उनकी कलाकारी का आनंद लिया  | इन कलाकारों ने अपने द्वारा बनायीं जा रही मूर्तियों के विषय में बच्चों से बातचीत भी की | कुछ बच्चों ने कलाकारों के संग छेनी से पत्थर पर उकेरना भी सीखा |

इन बच्चों के अलावा इंटेक के संयोजक डॉ डी एन शर्मा, सदस्य डॉ सोनाली चक्रवर्ती, विद्या गुप्ता, कांति भाई सोलंकी, अर्पिता मिश्र, रश्मि भटनागर, सौमि विल्सन सहित इंटेक के सदस्यों, हेरिटेज क्लब के प्रभारी शिक्षकों ने भी मूर्ति निर्माण के कार्य को देखा |

ललित कला अकादमी की सदस्य डॉ सुनीता वर्मा व कार्यशाला संयोजक अंकुश देवांगन ने कार्यशाला में हो रहे कार्यों के विषय में बच्चों को अवगत कराया |