भिलाई नगर, 10 अप्रैल। कुम्हारी बस हादसे की घटना को लेकर मौका निरीक्षण पश्चात दुर्ग पहुंचे अपर परिवहन आयुक्त डी रवि शंकर ने बताया कि दुर्ग जिले में कल 9 अप्रैल को हादसा हुआ जिसमें एक बस पलटी और कुछ लोगों की जान गई है और कुछ लोग घायल हैं। परिवहन विभाग के अपर परिवहन आयुक्त होने के नाते दुर्घटना के कारण जो कि परिवहन से संबंधित हैं उसकी जांच करने के लिए यहां पर पूरी टीम के साथ वो पहुंचे हैं। टीम में स्थानीय पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं।
अपर आयुक्त ने “CGNewsonline” को बताया कि दुर्घटना में जो गाड़ी, जो बस है उसका वैलिड फिटनेस है या नहीं? सबसे पहले इसकी जांच उन्होंने की तो बस का जून 2024 तक फिटनेस और इंश्योरेंस वैलिड है। अब यह बात आती है कि दुर्घटना किन कारणों से हुई और दुर्घटना के ठीक पूर्व क्या परिस्थितियां थीं जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। इस संबंध में चूंकि ड्राइवर घायल है, उससे अभी चर्चा करनी है और बाकी जो बस में बैठे थे उन लोगों से भी पूछताछ होगी। पूछताछ के बाद यह निष्कर्ष आएगा कि क्या परिस्थितियां थीं जिसके कारण कि वो बस पलटी है और जो सड़क सुरक्षा के चार “विंग” एनफोर्समेंट, इंजीनियरिंग, एजुकेशन और इमरजेंसी एक्वेश्चन इनके बारे में भी जांच होगी। दुर्ग कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं और इन सारे तथ्यों पर जांच होनी है। जांच में जो बिंदु आएंगे उस अनुरूप एक्शन लिया जाएगा।

