CG BREAKING NEWS : जिला अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर ने की आत्महत्या, जिम ट्रेनर गिरफ्तार

CG BREAKING NEWS : जिला अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर ने की आत्महत्या, जिम ट्रेनर गिरफ्तार


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 10 अप्रैल। जिला अस्पताल की मेडिकल ऑफिसर डॉ. पूजा चौरसिया की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने उसके जिम ट्रेनर सूरज पांडेय को गिरफ्तार किया है। जांच में यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।

शहरी स्वास्थ्य मिशन में मेडिकल ऑफिसर डॉ. पूजा चौरसिया (31 वर्ष) और पति डॉक्टर अनिकेत कौशिक ने सन् 2019 में प्रेम विवाह किया था। दोनों जिला अस्पताल में पदस्थ थे। सरकंडा में उनका घर है। डॉ. पूजा की मां अमेरिका में अपने बेटे के पास गई थी। कुछ दिन पहले अमेरिका में ही उनके पिता का निधन हो गया था। मां के अमेरिका जाने के बाद वह बाबजी कॉलोनी तिफरा स्थित अपने मायके में 11 मार्च को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

उसकी मां ने बिलासपुर पहुंचने के बाद आरोप लगाया कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता था, जबकि पति का कहना था कि वह अपने पिता के निधन के कारण अवसाद में दिखाई देती थी। मगर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद विवाहेत्तर प्रेम संबंध का मामला पाया है। मृतका की मां के आरोपों की
जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि घटना के दिन डॉ. पूजा ने सूरज पांडेय को 17 बार कॉल किया था। शाम को जब उसे आत्महत्या की सूचना मिली तो डॉक्टर पति अनिकेत कौशिक के पहुंचने के साथ साथ वह भी बाबजी कॉलोनी पहुंच गया था और उसने फांसी के फंदे से शव उतारने में मदद भी की थी। पूछताछ में सूरज पांडेय ने बताया कि करीब एक साल से उसका मृतका से प्रेम संबंध था। मगर, बाद में उसने ज्यादा मेलजोल रखना ठीक नहीं समझा और दूरी बनाने लगा। पुलिस ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।