ब्रेकिंग न्यूज़ : कुम्हारी हादसे में दो महिला कर्मियों सहित 11 की मौत, मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदना, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ब्रेकिंग न्यूज़ : कुम्हारी हादसे में दो महिला कर्मियों सहित 11 की मौत, मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदना, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


भिलाई नगर 9 अप्रैल। कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज रात करीब 8:00 बजे केडिया डिस्टलरी कुमारी के वर्कों से भरी बस खपरी रोड पर स्थित मोरम खदान में गिर गई इस घटना में अभी तक 11 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है जिसमें नव पुरुष एवं दो महिलाएं शामिल है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा इस घटना पर शोक व्यक्त किया है। घायल कर्मचारी के इलाज का उचित प्रबंध किया गया है उनके जल्द स्वस्थ होना की कामना भी की है।

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान के पास हुआ है। केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ है। बस में लगभग 40 लोगों के सवार होने की बातें कही जा रही है। अभी तक इस घटना में 11 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

बता दें कि कुम्हारी बस्ती से होकर केडिया डिस्टलरी के लिए रास्ता गया हुआ है। कुम्हारी के स्वास्थ्य केंद्र के आगे एक सड़क गई है। दोनों तरफ गहरी खाई है और बीच से रास्ता है। सड़क पर कोई संकेतक भी नहीं है। रोज की तरह बस कर्मचारियों को वापस लेकर लौट रही थी, तभी हादसा हुआ है। इस हादसे 14 लोग घायल हुए हैं। घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त की संवेदना

दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ।
दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।