अवैध रूप से लकड़ी कटाई करने पर पहन्दा आरामिल एवं गोदाम सील, उताई टिंबर की मशीन सील एवं मोटर जप्त वन विभाग दुर्ग की कार्यवाही
दुर्ग 01 अप्रेल । वन विभाग दुर्ग के द्वारा उतई एवं पहंदा क्षेत्र में अवैध रूप से टिंबर दुकान एवं आरा मिल का संचालन करने पर टिंबर दुकान की मशीन एवं आरा मिल को सील किया गया है अवैध रूप से कितनी मात्रा में लकड़ियां रखी गई है इसकी गणना विभाग के द्वारा की जा रही है।

वन मण्डलाधिकारी शशि कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम गठित कर प्रातः 11ः30 बजे भिलाई स्थित चंद्रमणी पाण्डे गांधी चौक उतई टिम्बर का मौका स्थल निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान न्यायालयीन प्रकरण जारी होने के पश्चात् भी लकड़ी का कार्य अवैध रूप से किया जा रहा है। जहां पर मशीन सील कर मोटर जप्ती कार्यवाही की गई। इसके पश्चात् वन मण्डलधिकारी एवं उप वन मण्डलाधिकारी एवं उप वन मंडल के समस्त स्टाफ द्वारा दोपहर गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम पहंदा के आरामिल का औचक निरीक्षण किया गया जहां पर प्रतिबंधित लकड़ियों का अवैध रूप से बेधड़क कटाई की जा रही है, हरे भरे प्रतिबंधित कौहा को मशीन से काटा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ काष्ठ चिरान अधिनियम के तहत् आरा मशीन सील कर उक्त परिसर में अवैध काष्ठ भरे गाड़ी की जब्ती की कार्यवाही की गई। उक्त आरामिल से करीब 500 मीटर की दूरी पर आरामिल के संचालक के भूमि को घेर कर गोदाम निर्मित किया गया है जहां पर बहुत बड़ी मात्रा में अवैध कहुआ लकड़ी तथा अन्य प्रतिबंधित काष्ठ का अवैध संग्रहण पाया गया। उक्त गोदाम को पुलिस विभाग के साथ मिलकर सील की कार्यवाही किया गया।
वन मंडल अधिकारी शशि कुमार ने बताया कि आरा मशीन के खिलाफ कार्यवाही अभी भी जारी है आरा नील एवं अवैध गोदाम से जप्त की गई लकड़ियों की गणना जारी है ।

