सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 06 अप्रैल। पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने अमरावती से भिलाई आ रहे कार एमएच 28 वी 7066 के चालक को झपकी आने पर चिरचारी फारेस्ट डिपो के पास के पास पलट गई । घटना में कार चालक पद्माकर देशमुख की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार एक महिला अमोल देशमुख ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि कार में सवार अन्य महिला वैशाली देशमुख व अंजली देशमुख सहित मासूम बच्चाी डाली देशमुख, आरोही व रुधेश देशमुख घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से मेडिकल अस्पताल राजनांदगांव में भर्ती कराया गया है।
बाघनदी पुलिस ने बताया कि घटना कल दोपहर करीब 1:30 की है। अमरावती निवासी पद्माकर देशमुख अपने परिवार को लेकर रिश्तेदार के घर पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने भिलाई जा रहे थे। तभी ग्राम सड़क चिरचारी फारेस्ट डिपो के पास कार चालक पद्माकर को झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। घटना में कार चालक पद्माकर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कार में सवार सभी घायलों को छुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उपचार के दौरान घायल महिला अमोल देशमुख की मौत हो गई। इसके बाद बाकि घायलों का प्राथमिक उपचार कर राजनांदगांव मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है। घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के स्वजनों को दे दी है।
दुर्ग संभाग ब्रेकिंग : झपकी आने से अनियंत्रित तेज रफ्तार कार सड़क किनारे पलटी, दो की मौत, अमरावती से भिलाई आ रहा था परिवार , बाघनदी के सड़क चिरचारी के पास हुआ हादसा

