महंत के बयान बाद छत्तीसगढ़ में चढ़ा सियासी पारा 🛑 महंत ने कहा “मैंने तो ऐसा नहीं कहा फिर भी माफी मांगता हूं” 🟦 भाजपाई बोले “मैं हूं मोदी का परिवार, पहले लाठी मुझे मारो”

महंत के बयान बाद छत्तीसगढ़ में चढ़ा सियासी पारा 🛑 महंत ने कहा “मैंने तो ऐसा नहीं कहा फिर भी माफी मांगता हूं” 🟦 भाजपाई बोले “मैं हूं मोदी का परिवार, पहले लाठी मुझे मारो”



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 4 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के बीच छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के मोदीजी को लाठी मारने के बयान के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। बीजेपी इसके खिलाफ सड़क पर उतर आई है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने जहां महंत के बयान पर कहा कि लाठी मारना है तो महंतजी आप मुझे मार लीजिए क्योंकि मोदीजी तक पहुंचने आपका कद नहीं है वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा समेत तमाम भाजपाइयों ने रायपुर स्थित महंत के सरकारी बंगले के बाहर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि हम तो लाठी खाने के लिए आए हैं।
कल ही भाजपाइयों ने सिविल लाइन थाने के बाहर भी नारेबाजी कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की। बयान के खिलाफ चुनाव आयोग में भी शिकायत की गई है और ‘मैं हूं मोदी का परिवार, पहले लाठी मुझे मारो’ पोस्टर भी जारी किया जा चुका है।
उधर हंगामा बढ़ने पर महंत ने बयान पर सफाई दी है। उन्होंने कहा कि उनके बयान को तिल का ताड़ बना दिया गया, प्रधानमंत्री सम्मानित पद है। मैंने ऐसा कुछ कहा ही नहीं है, लोग पता नहीं क्यों कह रहे हैं। मैं तो कबीरपंथी हूं, मैं इस तरह की गलत बात तो कर ही नहीं सकता। मेरी बातों से बुरा लगा है, तो मैं खेद व्यक्त करता हूं।