*कौन बनेगा करोड़पति में रकम 25 लाख जीतने का दीया झांसा , युवती ने गवाएं 5 लाख, पिता ने बेटी की शादी के लिए जुटाए थे रुपए*

*कौन बनेगा करोड़पति में रकम 25 लाख जीतने का दीया झांसा ,  युवती ने गवाएं 5 लाख, पिता ने बेटी की शादी के लिए जुटाए थे रुपए*


कौन बनेगा करोड़पति में रकम 25 लाख जीतने का दीया झांसा ,  युवती ने गवाएं 5 लाख, पिता ने बेटी की शादी के लिए जुटाए थे रुपए

दुर्ग 1 अप्रैल। .कौन बनेगा करोड़पति केबीसी में रकम जीतने का झांसा देकर जामगांव आर दिल्ली के इलाके में एक युवती से 5 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. ठगों ने युवती को फोन के जरिये बताया कि उन्होंने केबीसी में 25 लाख रुपये जीते हैं. विभिन्न फीस व चार्ज के नाम पर ठग महिला से आनलाइन रकम एठते रहे, जब रकम नहीं मिली तो पीड़िता जाम गांव आर थाने पहुंचकर कल शाम को पुलिस को शिकायत दी।

जामगांव आर पुलिस ने बताया कि ग्राम किकिरमेटा के किसान मंगलूराम निषाद को अज्ञात ने केबीसी में 25 लाख रुपए की लॉटरी फसने का झांसा देकर तीन बैंक खातों में 5 लाख रुपए का ठगी किया.आरोपी ने पीड़ित से अलग अलग तीन बैंक खातों में रुपये का ट्रांसफर कराया है.पीड़ित ने जब पूरा रुपये आरोपी के झांसे में आकर रुपये ट्रंसफर किया फिर उसके बाद ठग ने रुपये लौटने के नाम पर 9 हजार रुपये का फिर डिमांड करने लगा. तब पीड़ित और उसकी बेटी हिरौंदी को ठगी की आशंका हुई. इसके बाद पिता पुत्री ने थाने में शिकायत की. उक्त रुपये पीड़ित  किसान ने अपनी बेटी की शादी के लिए पैसा जमा कर रखा था.इसके अलावा हाल फिलहाल में किसान ने अपना धान भी बेचा था  उस पैसों को झांसे में आकर ठग को दे दिया.