अभी-अभी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिस्कोल कंपनी में लगी भीषण आग, करीब 5 किलोमीटर दूर से दिख रहा है धुआं, सूचना मिलते ही अग्निशमन दल हुआ रवाना

अभी-अभी औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिस्कोल कंपनी में लगी भीषण आग, करीब 5 किलोमीटर दूर से दिख रहा है धुआं, सूचना मिलते ही अग्निशमन दल हुआ रवाना


भिलाई नगर 01 अप्रैल। अभी-अभी जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिस्कोल यूनिट कंपनी में भीषण आग लग गई है। यह कंपनी गणेश चौक राजीव नगर औद्योगिक क्षेत्र जामुल में स्थित है।

जामुल पुलिस मौके पर है। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग को सूचना दे दी गई है। जहां दमकल टीम मौका स्थल के लिए रवाना हो चुकी है आज इतनी भीषण है कि लगभग 5 किलोमीटर दूर से धुआं उठता हुआ दिख रहा है। फिलहाल आग किस कारण से लगी है जानकारी नहीं है। पुलिस एवं दमकल टीम दोनों ही आज को नियंत्रित करने के लिए परिश्रम कर रहे हैं। जानकारी मिलते ही इस खबर को अपडेट किया जाएगा।