*शिवनाथ नदी को स्वच्छ रखने एनसीसी कैडेट्स ने शुरू की कवायद, घाट को स्वच्छ रखने पुनीत सागर योजना के तहत चलाया जागरूकता अभियान*


शिवनाथ नदी को स्वच्छ रखने एनसीसी कैडेट्स ने शुरू की कवायद, घाट को स्वच्छ रखने पुनीत सागर योजना के तहत चलाया जागरूकता अभियान 

भिलाई नगर 2 अप्रैल। दुर्ग के लिए जीवनदायिनी शिवनाथ नदी को स्वच्छ रखने के लिए 37 वीं छग बटालियन एनसीसी दुर्ग के द्वारा पुनीत सागर योजना के तहत 1 से 5 अप्रैल  तक  स्वच्छता अभियान चलाया जाना है। दूसरे दिन आज नदी घाट पर निस्तारित करने वाले एवं सुबह की सैर करने वाले नागरिकों को नदी तट को स्वच्छ रखने की समझाइश दी गई साथ ही आसपास प्लास्टिक के कचरे को नदी में डालने से रोका गया। 

 एनसीसी कैडेट्स ने  37 छग बटालियन एनसीसी दुर्ग के कमान अधिकारी कर्नल हेमंत दुबे के निर्देशन व एडम लेफ्टिनेंट कर्नल आर सेतु माधवन के कुशल मार्गदर्शन में पुनीत सागर योजना के तहत एक से पांच अप्रेल तक पांच दिनों का दुर्ग जिले के जीवनदायिनी शिवनाथ नदी के तट पर नदी के जल को स्वच्छ रखने हेतु जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है । जिसके अंतर्गत आज द्वितीय दिवस कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी छात्र सैनिक प्रातः काल से ही शिवनाथ नदी तट पर उपस्थित होकर नदी के घाट पर स्नान करने वाले व मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को प्लास्टिक कचरा नदी में ना डालने और इस कार्य के लिए और लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया ।

साथ ही साथ ग्राम महमरा के ग्राम वासियों को भी स्वच्छ नदी स्वच्छ जल की जानकारी दी और ग्राम महमरा के प्राथमिक व माध्यमिक पाठशाला तथा आंगनबाड़ी स्टाफ व छात्र-छात्राओं को भी इस पुनीत सागर योजना की जानकारी प्रदान करते हुए शिवनाथ नदी को स्वच्छ रखने व प्लास्टिक मुक्त नदी हेतु जागरूक किया और इस अभियान से स्वयं को जोड़ते हुए और लोगों को भी प्रेरित करने के लिए एनसीसी अधिकारी द्वारा शपथ दिलाई गई। जागरूकता  अभियान में 37 बटालियन एनसीसी के सूबेदार मेजर भूपति थापा और पी आई सौरभ कुमार ने प्रत्यक्ष रुप से सहयोग प्रदान किया ।

आज के इस जागरूकता अभियान का संचालन महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी ले० डाॅ० हरीश कुमार कश्यप ने किया । जागरूकता अभियान में मुख्य रूप से कैडेट गौरव सिंह, सौरभ सिंह ,गणेश्वर निषाद, गीतेश, राजकुमार, सचिन व रुद्र कुमार सहित 25 सक्रिय महत्वपूर्ण योगदान किया।