भिलाई नगर 31 मार्च । ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर रुपए दुगना करने का लालच देकर भिलाई के बुजुर्ग से करीब 390000 ठगी का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थी की लिखित शिकायत पर से भिलाई नगर पुलिस द्वारा अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
भिलाई नगर पुलिस ने बताया कि प्रार्थी जी. वेणू गोपाल पिता स्व. एन. पी. गोपी उम्र 55 साल साकिन सेक्टर 10 सड़क 30 क्वाटर 01 बी भिलाई में निवासरत है। प्राईवेट कंपनी मे काम करते है | मोबाईल नं. 16232029258 एवं 917478923889 के धारक द्वारा आनलाईन ट्रेडिंग के माध्यम से पैसा दोगुना करने का लालच देकर 26 फरवरी से 3 मार्च 2024 तक अलग अलग कुल 16 किश्तो मे 390000 रुपये जमा करवा कर ठगी किये है | आवेदक की लिखित शिकायत पत्र पर प्रथम दृष्टया अपराध धारा 420 भादवि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया |
ऑनलाइन ट्रेडिंग के माध्यम से रुपए दुगना करने के झांसे में फसाया भिलाई के बुजुर्ग को, ठग लिए करीब चार लाख
![]()
