भिलाई नगर, 29 मार्च। थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा पुराने बेम्यादी/स्थायी/गिरफ्तारी वांरट तामिली हेतु अभियान चलाया गया है जिसमें आज टीम को 19 वर्ष पुराना वारंटी हरेन्द्र सिंह नाग न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जिला दुर्ग में अपराध क्रंमाक 350/2005 शासन विरूद्ध बलराम सोनी प्रकरण क्रमाक 51/2010 थारा 324 भादवि के स्थायी वारंटी बलराम सोनी (62 वर्ष) निवासी चंद्रशेखर स्कूल के सामने पंचशील नगर दुर्ग का वांरट प्राप्त हुआ था। एसपी दुर्ग के निर्देश पर वांरटी के दिये गये पते पर कई बार पतासाजी किया गया, किन्तु वांरटी 15 वर्ष पूर्व अपने पंचशील नगर घर को बेच कर कहीं अन्यत्र चला गया था। आज पुलिस टीम को सूचना मिली कि वांरटी बघेरा में रह रहा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी द्वारा टीम रवाना कर वांरटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया। इस कार्यवाही में आरक्षक ललित साहू, त्रिलोचन ठाकुर का सराहनीय योगदान रहा।
दुर्ग पंचशील नगर से बघेरा में 19 साल से छिपे पुराने फरार स्थायी वांरटी को पुलिस ने धरदबोचा 🛑 2005 में धारा 324 के तहत दर्ज हुआ था अपराध

