CG BREAKING NEWS : छात्रावास के संचालन में गड़बड़ी, अधीक्षक निलंबित, सभी छात्रावास की मॉनिटरिंग सीसीटीवी कैमरे से

CG BREAKING NEWS : छात्रावास के संचालन में गड़बड़ी, अधीक्षक निलंबित, सभी छात्रावास की मॉनिटरिंग सीसीटीवी कैमरे से


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 29 मार्च। बेलतरा स्थित अनुसूचित जनजाति छात्रावास के संचालन में गड़बड़ी पाए जाने पर अधीक्षक प्रफुल्ल शर्मा को कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा निर्णय लिया गया है कि 83 छात्र छात्रावास की मॉनिटरिंग सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी।

गत 18 मार्च को तहसीलदार एवं नोडल अधिकारी ने बेलतरा स्थित प्री-मैट्रिक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया था। इस दौरान छात्रावास अधीक्षक नदारद थे। छात्रावास में केवल 7 छात्र मिले। उन्होंने बताया कि अधीक्षक छात्रावास में निवास नहीं करते। छात्रावास भी नहीं पहुंचते। छात्रावास में गंदगी का आलम था। दीवारों पर पान-गुटखा खाकर थूकने के निशान भी मिले। बच्चों को मच्छरदानी उपलब्ध नहीं कराये जाने की शिकायत भी की गई। बच्चों की उपस्थिति भी न्यूनतम होने एवं अन्य शिकायतें पाई गई। अधीक्षक को 20 मार्च को कारण बताओ नोटिस दिया गयाथा। किया जाकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। 27 मार्च को प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषप्रद नहीं होने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

साढे 4 हजार बच्चे 83 छात्रावासों में रहकर कर रहे पढ़ाई

आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित जिले की सभी आश्रम एवं छात्रावासों में सीसीटीवी से मॉनीटरिंग की जायेगी। उनमें सभी बुनियादी जरूरतें पूरी की जाएंगी। कलेक्टर अवनीश शरण आश्रम शालाओं एवं छात्रावास के अधीक्षकों की बैठक लेकर इस आशय का निर्देश दिया। उन्होंने बच्चों को छात्रावास में घर जैसे माहौल प्रदान करने की अपेक्षा सभी अधीक्षकों से की है। बैठक में एडीएम शिवकुमार बनर्जी, सहायक आयुक्त सीएल जायसवाल सहित अन्य अधीक्षक उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सभी अधीक्षकों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों की निरीक्षण रिपोर्ट पर अधीक्षकों की साथ चर्चा कर उनमें सुधार लाने की कड़ी हिदायत दी। कलेक्टर ने सभी अधीक्षकों को अपने निर्धारित मुख्यालय एवं आवासों पर रहने का निर्देश भी दिया। गौरतलब है कि जिले में 83 आश्रम एवं छात्रावासों में साढ़े 4 हजार से अधिक अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के जरूरतमंद बच्चे रह कर पढ़ाई कर रहे हैं। कलेक्टर ने कहा कि अधीक्षक केवल एक सरकारी कर्मचारी नहीं बल्कि इन बच्चों के लिए माता-पिता के समान हैं। बड़े भरोसे के साथ उनके माता-पिता अपने बच्चों का भविष्य बनाने के लिए आप लोगों के सुपुर्द कर गये हैं। अपनी जिम्मेदारी को समझें और उनके भरासे को बनाये रखने समर्पण भाव से काम करें। कलेक्टर ने बेलतरा एवं मिट्टू नवागांव छात्रावास में अव्यवस्था संबंधी सूचना पर संबंधित अधीक्षकों को चेतावनी दी। समीक्षा उपरांत कलेक्टर ने आश्रम छात्रावासों में सीसीटीवी, सिलाई मशीन, पलंग, टॉयलेट सुधार, मल्टीपर्पज हॉल, चेन लिंक फेंसिंग सहित अन्य जरूरी कार्यों को पूर्ण करने के लिए प्रस्ताव देने का निर्देश दिया।