विधायक देवेंद्र को बिलासपुर से टिकट मिलने का भारी विरोध 🟦 नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ने कांग्रेस भवन के सामने शुरू किया आमरण अनशन 🟩 स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं का फूटने लगा विरोधी स्वर

विधायक देवेंद्र को बिलासपुर से टिकट मिलने का भारी विरोध 🟦 नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ने कांग्रेस भवन के सामने शुरू किया आमरण अनशन 🟩 स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं का फूटने लगा विरोधी स्वर



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 27 मार्च। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों के टिकट की घोषणा बाद राजनांदगाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बाद अब बिलासपुर में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को लोकसभा प्रत्याशी बनाने का विरोध शुरू हो गया है।
आपको बता दें कि देवेंद्र की टिकट को लेकर बिलासपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष ने कांग्रेस भवन के सामने धरने पर बैठकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। बिलासपुर के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं के मन में विरोध का स्वर फूटने लगा है। देवेंद्र के नाम की घोषणा होने के बाद से सोशल मीडिया पर देवेंद्र को बाहरी बताकर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। सवाल यह किया जा रहा है कि क्या बिलासपुर में सशक्त नेतृत्व की कमी है।
गौरतलब देवेंद्र यादव के नाम का विरोध करते हुए नगर पंचायत बोदरी के पूर्व अध्यक्ष जगदीश कौशिक कांग्रेस भवन के सामने धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने अलग-अलग स्लोगन लिखकर पोस्टर चस्पा किया है। हाथ से लिखे पोस्टर में लिखा है कि मेरी तपस्या में क्या कमी रह गई? बिलासपुर से मुझे प्रत्याशी क्यों नहीं बनाया गया? उन्होंने कहा कि लोकसभा सीट से गलत प्रत्याशी चयन के खिलाफ उनका यह प्रदर्शन है। पार्टी हाईकमान के साथ ही प्रदेश के नेताओं ने बिलासपुर के नेताओं को नजरअंदाज क्यों किया? उन्होंने कहा कि न्याय मिलने तक उनका धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन जारी रहेगा।