BREAKING NEWS : ब्लास्ट के बाद फर्नेस में गिरा मजदूर, जिंदा जलकर हुई मौत, झारखंड का था रहने वाला, दुर्ग पुलिस ने शुरू की जांच

BREAKING NEWS : ब्लास्ट के बाद फर्नेस में गिरा मजदूर, जिंदा जलकर हुई मौत, झारखंड का था रहने वाला, दुर्ग पुलिस ने शुरू की जांच



दुर्ग 27 मार्च । दुर्ग के रसमड़ा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में कल रात को जेडी स्टील प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के फर्नेस में गिरे मजदूर की जिंदा जलकर मौत हो गई । इस मामले में अंजोरा पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई है।

अंजोरा चौकी प्रभारी राम ध्रुव ने पुलिस के मुताबिक कल रात औद्योगिक क्षेत्र रसमदा स्थित जेड इस्पात प्राइवेट लिमिटेड में जितेंद्र भुइयां पिता सुधु भुइयां 24 वर्ष प्रतिदिन की भांति कार्य पर गया हुआ था। रात्रि करीब 8:00 के लगभग कंपनी के फर्नेस से ब्लास्ट हुआ। इस दौरान जितेंद्र फर्नेस पर ही कार्य कर रहा था। ब्लास्ट के बाद गर्म लोहे से बचने के लिए जितेंद्र दूसरी तरफ भाग तो बगल में ही स्थित दूसरे फर्नेस पर गिर गया। ब्लास्ट के पश्चात उडा पिघला हुआ गरम लोहा जितेंद्र के ऊपर गिर पड़ा गर्म लोहे से झुलसने के कारण मजदूर जितेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जितेंद्र मूलत थाना प्रतापपुर जिला चतरा झारखंड का रहने वाला था। इस कंपनी में लंबे समय से कम कर रहा था और कंपनी के ही मजदूर क्वार्टर में रहता था। फिलहाल पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया है।