सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 25 मार्च। अगले तीन घंटों के लिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के नौ जिलों में शाम तक तेज़ अंधड़ और गरज चमक के साथ बारिश होगी । इन जिलों में सूरजपुर, बलरामपुर सरगुजा, कोरबा, रायगढ़ बिलासपुर, गौरेला पेंड्रा मरवाही, मुंगेली, कांकेर, बालोद, बलौदा बाजार, महासमुंद, जांजगीर, और गरियाबंद के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। गाज भी गिर सकती है। यलो वाले जिलों में एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।

