दुर्ग 23 मार्च। अभी-अभी तेज रफ्तार इनोवा द्वारा समृद्धि बाजार पदमनाभपुर दुर्ग के सामने गांधी स्कूल जाने वाले रोड पर दुपहिया वाहन को जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो गई। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पदमनाभपुर पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार इनोवा वाहन चलते हुए चालक अपने लापरवाही पूर्वक दुपहिया वाहन को ठोकर मार दी इस हादसे में एक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

