भिलाई में घनी आबादी के बीच फर्नीचर फैक्ट्री एवं आकाशगंगा सुपेला में टोपी चश्मा दुकान में लगी भीषण आग, फायरफाइटरो बड़ा हादसा होने से बचाया

भिलाई में घनी आबादी के बीच फर्नीचर फैक्ट्री एवं आकाशगंगा सुपेला में टोपी चश्मा दुकान में लगी भीषण आग, फायरफाइटरो बड़ा हादसा होने से बचाया



भिलाई नगर 23 मार्च। भिलाई में घनी आबादी के मध्य स्थित एक फर्नीचर फैक्ट्री में दरमियानी रात्रि भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक भिलाई के रावणभाठा सुपेला स्थित फर्नीचर फैक्ट्री में रात करीब 2.30 बजे भीषण आग लग गई। नागरिकों के द्वारा इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना पाकर सुपेला थाना के पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। फायर फाइटरों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रहे। यह फर्नीचर फैक्ट्री सुरेंद्र विश्वकर्मा प्लाइवुड वर्कशॉप की बताई जा रही है। फर्नीचर बनाने के लिए यहां रखे लकड़ी फोम जलकर खाक हो गई। बताया जाता है कि यहां कुछ केमिकल भी रखे हुए थे जो फर्नीचर में काम आता है। जिसके कारण आग और तेजी से फैल गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल जांच जारी है।

बड़ा हादसा टला

जिस फर्नीचर फैक्ट्री में आग लगी वह घनी आबादी के बीच स्थित है। सभी घर एक दूसरे से लगे हुए हैं। साथ ही यहां कई पुस्तक दुकानें भी मौजूद है। अगर आग फैलती तो एक बड़ा हादसा होने से इंकार नहीं किया जा सकता। फर्नीचर फैक्ट्री के बाहर उसके संचालक का कोई कांटेक्ट नंबर भी नहीं लिखा था, जिसके कारण लोगों को सूचना देने में भी परेशानी हुई।

आकाशगंगा सुपेला में टोपी चश्मा दुकान में लगी आग

सुपेला आकाशगंगा और नितिन वर्मा की सोनी टोपी – चश्मा, बेल्ट दुकान में आज सुबह 6:00 बजे करीब आग लग गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। इस आग़जनी की घटना के कारण दुकान के अंदर रखा सामान जलकर राख हो गया है। जिसके कारण दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है।

आलू प्याज भंडार में लगी आग तीन सिलेंडरों को निकाला गया

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाए समय यू श्रीदर आलू प्याज़ गोदाम में आज सुबह
समय प्रातः 06: 31 आग लग गई थी। तत्काल अग्निशमन एवं आपदा प्रबंधन की टीम ने तीनों ही आग पर काबू पाया। अग्निशमन कर्मियों ने दुकान में लगी आग के दौरान बड़ी सावधानी से दुकान के अंदर घुसकर तीन गैस सिलेंडरों को बड़े बहादुरी से बाहर निकाला। आग को आस पास के दुकानो एवं अन्य की तरफ़ बढ़ाने से रोक लिया गया और जिससे एक बड़ा हादसा होने से टला और भारी जानमाल की हानि होने से बचाया गया ।
आग लगने का कारण पुष्टि नहीं हो पाया है जिससे आग लगने का कारण अज्ञात माना जा रहा है। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंहशिफ्ट प्रभारी भगवती बंजारे, अग्निशमन कर्मी रामनाथ कुर्रे, उमाशंकर, शारदा , नितिन नगर सैनिक जवान –
राजू लाल, धर्मेंद्र, हीरामन द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर आगजनी स्थान पर समय पर पहुँच कर आग पर काबू पाया लिया गया।