अभी-अभी : खरीदी करने लिंक रोड पावर हाउस पहुंचे व्यापारी के वाहन की डिग्गी से रुपए पार, सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो युवक

अभी-अभी : खरीदी करने लिंक रोड पावर हाउस पहुंचे व्यापारी के वाहन की डिग्गी से रुपए पार, सीसीटीवी फुटेज में दिखे दो युवक


भिलाई नगर 22 मार्च । छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज दिनदहाड़े लिंक रोड पावर हाउस होली पर्व पर खरीदी के लिए पहुंचे व्यापारी के वाहन की डिग्गी से 2 लाख रुपए अज्ञात आरोपियों द्वारा पार कर दिए गए। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक नजर आ रहे हैं। फिलहाल छावनी पुलिस के द्वारा प्रार्थी से साथ पूछताछ की जा रही है।
छावनी पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज राज किराना डूंडेरा का व्यापारी होली पर्व पर रंग गुलाल खरीदी के लिए लिंक रोड पावर हाउस पहुंचा था। व्यापारी द्वारा वाहन की डिग्गी में 2 लाख रुपये नकद रखे हुआ था। मौका पाकर जिसे अज्ञात आरोपियों ने पार कर दिया। व्यापारी द्वारा घटना की सूचना तत्काल छावनी पुलिस को दी गई छावनी पुलिस के द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गए जिसमें दो युवक वाहन के समीप दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस के द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।