औषधि प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही : भिलाई में नशीली दवाई बेचते हुए पकड़ा गया आरोपी, 2200 कैप्सूल जप्त

औषधि प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही : भिलाई में नशीली दवाई बेचते हुए पकड़ा गया आरोपी, 2200 कैप्सूल जप्त


भिलाई नगर 22 मार्च । औषधि प्रशासन और पुलिस विभाग ने नशीली दवाई बेचते हुए भिलाई से युवक को पकड़ा। आरोपी के पास से 27000 रुपए कीमत के 2200 कैप्सूल जप्त किए गए हैं।

21 मार्च को मुखबिर की सूचना पर नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग, चिराग जैन, आईपीएस, एवं टीम के द्वारा जिम पार्क नेहरू नगर, भिलाई में टेस्ट परचेज करते हुए दवाई को बेचते हुए पाया।
औषधि निरीक्षक ब्रजराज सिंह तथा चंद्रकला ठाकुर ने हार्डवेयर लाइन, सुपेला निवासी अरविंद साहू को कैरीस्पास कैप्सूल बेचते हुए पकड़ा।
आरोपी के पास से लगभग 27 हजार कीमत के 2200 कैप्सूल बरामद किए गए।


कार्यवाही के दौरान बरामद दवाई का गुणवत्ता परीक्षण हेतु नमूना भी लिया गया।आरोपी दुर्ग – भिलाई में घूम घूम कर ग्राहक तलाशकर दवाइयां बेचता था।
आरोपी ने बताया कि लोग इस दवा का सेवन नशे या मानसिक स्थिति को परवर्तित करने के लिए करते हैं।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने दवाइयों से संबंधित कोई भी दस्तावेज, ड्रग लाईसेंस या बिल पेश नहीं किया।
जप्त दवाइयों को न्यायालय की अनुमति से अभिरक्षा में लेने के पश्चात अग्रिम विवेचना की जाएगी। कार्यवाही में प्रधान आरक्षक जावेद खान, आरक्षक गौर सिंह राजपूत तथा नमूना सहायक कामिनी माहेश्वरी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।