औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पावर हाउस के एनसीसी कैडेट्स ने शिवनाथ नदी तट पर चलाया स्वच्छता अभियान

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पावर हाउस के एनसीसी कैडेट्स ने शिवनाथ नदी तट पर चलाया स्वच्छता अभियान


औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पावर हाउस के एनसीसी कैडेट्स ने शिवनाथ नदी तट पर चलाया स्वच्छता अभियान

भिलाई नगर 4 अप्रैल । औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पावर हाउस के एनसीसी कैडेट्स ने आज शिवनाथ नदी तट पर पुनीत सागर योजना के तहत स्वच्छता अभियान चलाया।

कमान अधिकारी हेमंत दुबे 37 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी दुर्ग के मार्गदर्शन में एवं लेफ्टिनेंट कर्नल आर सेतु माधवन प्रशासनिक अधिकारी के संचालन में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिलाई छात्र सैनिकों के द्वारा पुनीत सागर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत शिवनाथ नदी तट ग्राम महामारा  दुर्ग में स्वच्छता पखवाड़ा अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत शिवनाथ नदी तट पर स्वच्छता कार्यक्रम एवं लोगों को जागरूकता रैली तथा जागरूकता  विभिन्न कार्यक्रम किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीण लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया एवं स्वच्छता के अभाव में ग्राम में फैलने वाली बीमारियों एवं रोकथाम के उपाय जाने इससे ग्रामीणों ने जानकारी पाकर काफी प्रसन्नता जाहिर की। इस कार्यक्रम में बटालियन के बीएचएम रामचंद्र एवं लेफ्टिनेंट चंद्रकांत साहू एनसीसी अधिकारी छात्र सैनिकों के साथ रहे। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिलाई के प्राचार्य टी एस तंवर द्वारा एनसीसी कैडेटों के संस्था के अंतर्गत एवं संस्था के बाहर इस प्रकार के स्वच्छता कार्यक्रम के लिए प्रसन्नता व्यक्त किया तथा इस कार्य के लिए छात्र सैनिकों का उत्साहवर्धन किया गया।