दुर्ग 19 मार्च। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत दोस्तों के साथ शराब पार्टी मनाने गए युवक का दूसरे दिन घर से कुछ ही दूर पर मिला। बड़े भाई की शिनाख्त के बाद मौका स्थल पर मिले साक्ष्य के आधार पर पद्मनाभपुर पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है।
सहायक उप निरीक्षक रामस्वरूप कश्यप ने बताया कि गौकरण धृतलहरे मनीष पेट्रोल पंप के पीछे पोटिया पदमनाभपुर दुर्ग में रहता है। मजदूरी काम करता है। उसका छोटा भाई तोपचंद धृतलहरे कल 17 मार्च के दोपहर 02/00 बजे से घर से निकला था। 18 मार्च के सुबह तक घर वापस नहीं आया था। जिसका पता पताश करने निकला था कि मोहल्ले में पता चला कि छोटा भाई तोपचंद धृतलहरे 17 मार्च के दोपहर 02/00 बजे विष्णु साहू, राजा मारकण्डे, अनिल कुमार ठाकुर, अनिल नवरंगे, वीरू सतनामी के साथ मनीष पेट्रोल पंप के पीछे नाला के पास पोटिया शराब पार्टी मनाने गए थे। 18 मार्च के सुबह करीबन 07/00 बजे वहां जाकर ढूंढे तो देखा तोपचंद जमीन पर पडा हुआ था, जिसका सिर जमीन पर टीका हुआ था, दोनो पैर व शरीर मुडा हुआ है। सिर के पीछे भाग में चोट का निशान था। जहां से खून बह रहा था। , तोपचंद की मौत हो चुकी थी भाई के शरीर के पास ही एक पत्थर तथा सिमेंट का टूटा हुआ आधा पोल पडा हुआ है, जिसमें खून लगा हुआ है। आसपास डिस्पोजल एवं देशी प्लेन पौवा की खाली शीशी व भाई का चप्पल भी वंही पडा हुआ है। गौकरण करण ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा पत्थर एवं सिमेंट के पोल से सिर में चोट पहुचाकर हत्या किए जाने की रिपोर्ट पदमनाभपुर थाने में दर्ज कराई। इस पर से पदमनाभपुर पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद कर विवेचना में लिया है।
दुर्ग हत्या ब्रेकिंग : दोस्तों के साथ पार्टी मनाने गए युवक का दूसरे दिन घर के पास मिला शव, सिर पर चोट के निशान

