दुर्ग, 18 मार्च। जीएसटी की टीम ने दुर्ग रेलवे स्टेशन में सनशाइन कैटर्स प्राइवेट लिमिटेड एवं आरके अग्रवाल एंड सन एवं रायपुर रेलवे स्टेशन के सन शाइन कैटर्स प्राइवेट लिमिटेड एवं और टू व्हीलर पार्किंग में छापा मारा है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर रेलवे स्टेशन में संचालित सन शाइन कैटरर्स के स्टॉल के लाइसेंस फीस कैश में जमा किए जाने का मामला सामने आया था।गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) के करीबन 4-5 अधिकारी दस्तावेज़ो की जाँच कर रहें। सारे दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इस फर्म का जीएसटी नंबर, जो छत्तीसगढ़ में लिया गया था वह 2017 से बंद है। सूत्रों की माने तो यहां कंपनी का कोई भी बैंक अकाउंट नहीं है। इतना ही नहीं इस फर्म के अलावा इनके परिवार की अन्य दर्जनों फर्म दुर्ग के अलावा पूरे देश में है। सूत्र बताते है कि इस फर्म को पूर्व में जीएसटी की ओर से भी नोटिस जारी की गई थी।

