दुर्ग हत्या ब्रेकिंग : ट्रक हेल्फर को बोलेरो चालक ने कुचल कर मार डाला, हत्या का अपराध दर्ज, थाना क्षेत्र से महज 4 किलोमीटर दूर हुई वारदात

दुर्ग हत्या ब्रेकिंग : ट्रक हेल्फर को बोलेरो चालक ने कुचल कर मार डाला, हत्या का अपराध दर्ज, थाना क्षेत्र से महज 4 किलोमीटर दूर हुई वारदात



दुर्ग 17 मार्च। थाना क्षेत्र से महज 4 किलोमीटर दूर ठेलका चौक के आसपास अनियंत्रित बोलेरो चालक एवं ट्रक ड्राइवर के मध्य उपजे विवाद ने हत्या का रुप ले लिया। बोलेरों चालक ने ट्रक हेल्पर को कुचल दिया।
बीते शुक्रवार की रात ट्रक एमएच-40 बीएल-5734 जो कि स्टेट हाइवे मार्ग में आ रहा था। उसके विपरीत बोलेरो सीजी-07 एटी-3002 ने सामने से आकर ट्रक को दो बार ठोकर मारा। इसके बाद ट्रक चालक द्वारा अपने हेल्फर से मौके का जायजा लेने नीचे उतरने कहा। हेल्फर टी उर्फ गणेश दुबे निवासी कामठी रोड नागपुर के नीचे उतरते ही बोलेरो चालक ने हेल्फर को 2 से 3 बार बोलेरो से कुचल कर हत्या कर दिया गया। वहीं पुलिस के बताए अनुसार दो आरोपी पकड़े गए.जिसमे मुख्य आरोपी विकेश कुमार जंघेल (30 वर्ष) सह आरोपी यशवंत जंघेल (19वर्ष) निवासी ठाब देवकर के निवासी है। ट्रक चालक जगदीश सिंग संधू झारखंड नागपुर ट्रांसपोर्ट ने बताया कि मौके वारदात में बोलेरो चालक के साथ और भी 3 अन्य आरोपी थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस वारदात से जुड़े दो लोगों को थाना बुलाया गया था जिसे छोड़ दिया गया।00000