14 वर्षीय बालक की डबरापारा तलाब में डूबने से मौत, छोटे भाई एवं पांच दोस्तों के साथ गया था नहाने, खुर्सीपार का था रहने वाला

14 वर्षीय बालक की डबरापारा तलाब में डूबने से मौत, छोटे भाई एवं पांच दोस्तों के साथ गया था नहाने, खुर्सीपार का था रहने वाला


भिलाई नगर 16 मार्च भिलाई तीन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कल दोपहर को डबरा पारा तलाब में दोस्तों के साथ नहाने गए 14 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई । सूचना प्राप्त होती भिलाई तीन पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर सबसे पहले बॉडी को बाहर निकाल। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
भिलाई तीन पुलिस ने बताया कि कल दोपहर को मृतक बालक डी कैलाश पिता डी दिनेश उम्र 14 साल निवासी ओमलाज के पास सुभाष मार्केट खुर्सीपार अपने छोटे भाई डी नमन एवं अन्य 5 दोस्त के साथ डबरापारा दक्षिण में स्थित तालाब मे नहाने आये थे। नहाते हुए तालाब में दी कैलाश डूब गया इसकी सूचना मिलने पर भिलाई तीन पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मृतक की बॉडी को बाहर निकाला एवं पंचनामा कार्रवाई के बाद मामले को विवेचना में लिया है।