सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 13 मार्च । राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य संवर्ग को आवंटित भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2023 बैच के 4 परिवीक्षाधीन अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में प्रथम दौर के प्रशिक्षण की समाप्ति उपरांत राज्य में प्रशिक्षण के लिये इन जिलों में सहायक कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है। सुश्री अनुपमा आनंद रायपुर, एम भार्गव दुर्ग, तन्मय खन्ना बिलासपुर, दुर्गा प्रसाद अधिकारी जांजगीर-चांपा शामिल है।

