🛑 बहुचर्चित अभिषेक हत्याकांड पर हाईकोर्ट डिसीजन बाद दु:खी पिता ने कहा
भिलाई नगर, 13 मार्च। उच्च न्यायालय ने डिसीजन दिया है, अब उसके ऊपर जो न्यायालय होगी हम भी जाएंगे और मुझे भारत के न्याय पालिका पर पूरा विश्वास है मुझे भरोसा है कि हमें न्याय मिलेगा। कहा जा रहा है कि हत्याकांड पर कोई सबूत नहीं मिल पाया इसलिए बरी किया गया। अपराधियों के घर से लाश बरामद हुई, वहां पर छः फीट नीचे गड्ढा खोदा गया। गड्ढे से वो बॉडी निकाली गई और बाडी को दफन कर उस पर फूल गोभी लगाई गई थी। वो गोभी भी आरोपियों ने खाया। पूरी कालोनी में सबसे ऊंची दीवार चार दीवारी आरोपियों के घर की थी। यदि वो सब सबूत नहीं है तो क्या कहें।
जिसके घर से लाश बरामद हुई, गड्ढा खोदा गया, नामक लाया गया, मुंह में बांधने के लिए कपड़े लाए गए थे यही सबूत न्यायालय में पेश किया गया था। इससे ज्यादा क्या सबूत चाहिए। हत्या कांड का कारण दो ही लोग जानते हैं एक अभिषेक मिश्रा जो नहीं रहा और दूसरा उससे जुड़े वो लोग जिन्होंने मारा वो ही जानते हैं। तीसरा आदमी तो कोई था नहीं। एक तो है नहीं अब दूसरा जो है उसने जो बताया मान लिया गया तो फिर न्याय होगा कैसे। अभिषेक मिश्रा के पिता आई पी मिश्रा ने कहा कि आरोपियों का छूट जाना मेरे लिए बड़ा दु:ख, हृदय विदारक है लेकिन न्यायालय के निर्णय का सम्मान करते हैं, ऊपरी अदालत में हम जाएंगे।

