मुख्यमंत्री के सचिव आईपीएस राहुल भगत को सौंपा गया इस विभाग का अतिरिक्त प्रभार

मुख्यमंत्री के सचिव आईपीएस राहुल भगत को सौंपा गया इस विभाग का अतिरिक्त प्रभार


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 13 मार्च। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सचिव आईपीएस राहुल भगत सुशासन एवं अभिसरण विभाग के भी सचिव होंगे। श्री भगत को इस विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पिछले सप्ताह हुई कैबिनेट बैठक में इस विभाग के गठन की मंजूरी दी गई थी। भगत पहले सचिव होंगे। उन्हें इस विभाग को स्थापित करने की जिम्मेदारी होगी।