भिलाई नगर 12 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर भिलाई इस्पात संयंत्र की सहयोगी संस्था – सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट, भिलाई (भारत सरकार का उपक्रम) में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम संयंत्र में कार्यरत महिलाओं (जिसमें अधिकारी कर्मचारी एवं ठेका श्रमिक महिलाएँ) तथा संयंत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिवार की महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमति वर्तिका शुक्ल ने किया । स्वागत भाषण में श्रीमती शुक्ल ने सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए संयंत्र परिवार के हर कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर सहयोग देनें एवं नारी शक्ति का सम्मान बनाये रखने की बात कही । मंच का संचालन डॉ. प्रियंका दास, पल्लवी सिंह एवं अंजली भारती ने किया ।

इस कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा छत्तीसगढ़ी एवं बंगाली लोकनृत्य, भजन, गीत एवं कविता पाठ आदि प्रस्तुत किये गये । इसके बाद महिलाओं का लोकप्रिय खेल “हौज़ी” भी खेला गया । उपस्थित सभी महिलाओं को पुरस्कार वितरित किये गये। पूरा कार्यक्रम महिलाओं द्वारा आयोजित किया गया था ।

