औद्योगिक क्षेत्र भिलाई में करंट लगने से मजदूर की मौत, कार्यस्थल पर था पहला दिन, जामुल पुलिस ने शुरू की जांच

औद्योगिक क्षेत्र भिलाई में करंट लगने से मजदूर की मौत, कार्यस्थल पर था पहला दिन, जामुल पुलिस ने शुरू की जांच



भिलाई नगर 12 मार्च । भिलाई की फेब्रिकेशन कंपनी फेरो मेटल में काम करने गए युवा की करंट लगने से मौत हो गई। जामुल पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया। घटना कल शाम की बताई गई है।

थाना प्रभारी जामुल केशव कोसले ने बताया कि मृतक अरूण साहू 21 वर्ष नेवई का रहने वाला था। पहले दिन ही काम पर गया था। हाइड्रा मशीन में प्रवाहित करंट की की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए बी एम शाह अस्पताल ले जाया गया था । जहां उसकी मौत हो गई। जामुल पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।