टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया का साथ हमेशा के लिए छोड़ देंगे ये 3 दिग्गज…?,

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद टीम इंडिया का साथ हमेशा के लिए छोड़ देंगे ये 3 दिग्गज…?,


टीम इंडिया (Team India) को जून के महीने में T20 World Cup जैसे बड़े इवेंट में भाग लेना है और यह T20 World Cup भारतीय टीम के लिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इस T20 World Cup के बाद टीम पूरी तरह से अलग हो जाएगी।
कई गुप्त सूत्रों के माध्यम से इस बात का खुलासा किया गया है कि, BCCI की मैनेजमेंट ने इस मेगा इवेंट के लिए खिलाड़ियों का चयन कर लिया है। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि, T20 World Cup के बाद टीम इंडिया के कई दिग्गज फिर कभी भारतीय दल के साथ दिखाई नहीं देंगे।

T20 World Cup के बाद भारतीय टीम के साथ नहीं रहेंगे ये दिग्गज

राहुल द्रविड़

टीम इंडिया के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) के बारे में कहा जा रहा है कि, ये आगामी T20 World Cup के बाद भारतीय टीम के साथ जुडते हुए नहीं देंगे। राहुल द्रविड़ T20 World Cup 2021 के बाद भारतीय टीम के मुख्य कोच नियुक्त हुए थे और इनकी कोचिंग में टीम इंडिया ने मिला जुला प्रदर्शन किया था। राहुल द्रविड़ की कोचिंग के अंदर टीम इंडिया ने 2 एशिया कप, एक WTC फाइनल, T20 World Cup और क्रिकेट वर्ल्डकप में भाग लिया है, राहुल द्रविड़ की कोचिंग में टीम इंडिया एशिया कप जीतने में सफल हो पाई थी।

विक्रम राठौर

विक्रम राठौर (Vikram Rathod) को BCCI की मैनेजमेंट ने T20 World Cup 2021 के बाद टीम इंडिया का बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया था और बतौर बल्लेबाजी कोच इन्होंने टीम इंडिया के लिए अच्छा काम किया है। विक्रम राठौर के निर्देशन में टीम इंडिया ने भारत और विदेशी पिचों पर शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है और हाल ही में खेले गए क्रिकेट वर्ल्डकप में इनकी कोचिंग का असर भारतीय बल्लेबाजी में दिख रहा था। विक्रम राठौर के बारे में कहा जा रहा है कि, जून के महीने में खेले जाने वाले T20 World Cup के बाद टीम इंडिया से इनकी छुट्टी हो सकती है।

पारस म्हाम्ब्रे

पारस म्हाम्ब्रे (Paras Mhambrey) को राहुल द्रविड़ का करीबी माना जाता है और कहा जाता है कि, इन्हें गेंदबाजी कोच नियुक्त करने के लिए द्रविड़ ने ही बीसीसीआई से अपील की थी। पारस म्हाम्ब्रे को T20 World Cup के बाद भारतीय टीम के साथ बतौर गेंदबाजी कोच रखा गया था और इनकी कोचिंग में भारतीय गेंदबाजों से शानदार खेल दिखाया है। कहा जा रहा है कि, बीसीसीआई T20 World Cup के बाद पारस म्हाम्ब्रे के कार्यकाल को समाप्त कर सकती है।