दुर्ग, 10 मार्च । केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के द्वारा 55 वे स्थापना दिवस के अवसर पर सीआईएसफ क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र उतई भिलाई में 12 मार्च को स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया है । इस समारोह के मुख्य अतिथि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय होंगे। कार्यक्रम के संबंध में आज पत्रवार्ता को स्पेशल डीजी पियूष आनंद के द्वारा संबोधित किया गया। इस दौरान एडीजी नॉर्थ कुंदन कृष्णानंदन, एडीजी साउथ जगबीर सिंह एवं आईजी भिलाई संजय प्रकाश उपस्थित थे।

पत्र वार्ता को संबोधित करते हुए स्पेशल डीजी पियूष आनंद ने कहा कि केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल अपना 55 वा स्थापना दिवस आज मना रहा है । वर्ष 1969 में स्थापित सीआईएसफ 55 वर्षों से देश की सेवा में अग्रणी रहा है। इन 55 वर्षों में सीआईएसएफ की विश्वसनीय और क्षमता में कई गुना वृद्धि हुई है। आज पूरे देश में 177000 से अधिक बल पूरी मजबूती के साथ देश के बंदरगाहो, परमाणु और अंतरिक्ष प्रतिष्ठानों, दिल्ली मेट्रो इस्पात और संयंत्र सहित 358 प्रतिष्ठानों, 68 हवाई अड्डे को सुरक्षा कवच प्रदान कर रहा है । इसके अलावा 114 प्रतिष्ठानों को अग्निशमन सेवा भी दे रहा है। विशेष सुरक्षा समूह सीआईएसफ 154 विभिन्न श्रेणियां के विशिष्ट व्यक्तियों को सुरक्षा प्रदान करने का दायित्व खूबी निभा रहा है। इसके अलावा और आगे बढ़ते हुए वर्ष 2023 से जनवरी 2024 के दौरान 5 नई इकाइयों में सुरक्षा प्रदान करने एवं तीन सार्वजनिक उपक्रमों 3 इकाइयों में अग्निशमन सुरक्षा प्रदान करने का दायित्व शामिल है। इन नए संयंत्र में एनएमडीसी आयरन एंड स्टील प्लांट नगरनार छत्तीसगढ़, एनएफसी कोटा राजस्थान, जबलपुर एयरपोर्ट मध्य प्रदेश, मिधानी मिश्र धातु निगम लिमिटेड हैदराबाद तेलंगाना,आईसीएमआर पुणे महाराष्ट्र को सुविधा सीआईएसफ द्वारा दी जा रही है। इसके अतिरिक्त सीआईएसएफ ने अक्टूबर 2023 में जम्मू और श्रीनगर सेंट्रल जेल और जनवरी 2024 में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या धाम यूपी की अंतरिक्ष सुरक्षा संभाल ली है।
अपराध की रोकथाम के लिए भी वर्ष 2023 से जनवरी 2024 तक केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के द्वारा कल 6596 प्रकरण का निराकरण किया गया है। जिसमें 1401 अपराधियों को पकड़ा गया है एवं 25 करोड़ 5लाख 32हज़ार 903 रुपए की संपत्ति जप्त की गई है। सीआईएसफ वालों की मुस्तादी के कारण वर्ष 2023 के दौरान सीआईएसफ में अपराध मुक्त इकाइयों की संख्या 358 में से 291 रही है।
अग्निशमन सेवाओं के तहत सीआईएफ वालों के द्वारा 114 सार्वजनिक उपक्रमों को यह सेवा प्रदान की जा रही है यह दस्ता देश का सबसे बड़ा पेशेवर पूर्ण प्रशिक्षित और नए उपकरण से सुसज्जित है। पिछले 5 वर्षों के दौरान सीआईएसफ फायर विंग के द्वारा कल 16118 फायर कॉल अटेंड किए गए हैं और इस दौरान अपनी सेवाएं देते हुए कल 686.11 करोड रुपए की संपत्ति बचाई गई है।
वर्ष 1999 में सीआईएसएफ के द्वारा सरकारी सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठानों को सुरक्षा एवं अग्नि सुरक्षा से संबंधित तकनीकी परामर्श सेवाएं प्रारंभ की गई थी। सीआईएसएफ के द्वारा अब तक 228 सरकारी,अर्द्ध सरकारी और निजी प्रतिष्ठानों को सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा सेवाओं के लिए परामर्श प्रदान किया गया है। इसके अलावा सीआईएसएफ के द्वारा अब निजी प्रतिष्ठानों को भी सुरक्षा प्रदान की जा रही है। जिसके तहत 11 निजी संस्थानों में इंफोसिस टेक्नोलॉजी बेंगलुरु, इलेक्ट्रॉनिक सिटी बेंगलुरु, रिलायंस रिफाइनरी पेट्रोकेमिकल जामनगर, इंफोसिस टेक्नोलॉजी पुणे, टाटा स्टील काली नगर उड़ीसा, पतंजलि फूड एंड हर्बल पार्क हरिद्वार, रिलायंस आईटी पार्क नवी मुंबई, नारायण एनर्जी लिमिटेड जामनगर, भारत बायोटेक लिमिटेड हैदराबाद, जिओ वर्ल्ड सेंटर बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स मुंबई एवं जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड रायगढ़ महाराष्ट्र को यह सेवाएं प्रदान की जा रही है। सीआईएफ के द्वारा एयरपोर्ट पर भी लगातार सरहनी कार्य किया जा रहे हैं। देश में 68 हवाई अड्डों में यह सेवा सीआईएसएफ के द्वारा प्रदान की जा रही है। हवाई अड्डा में कार्य करते हुए सीआईएसएफ के द्वारा वर्ष 2023 से जनवरी 2024 तक 63.83 करोड रुपए की प्रॉपर्टी बरामद की गई है जिसमें से 9.17 करोड रुपए की संपत्ति संबंधितों को प्रदान की गई है। शेष 54.66 करोड रुपए की संपत्ति एयरपोर्ट ऑपरेटर को दी गई है। सीआईएसएफ के द्वारा दिल्ली मेट्रो में प्रतिदिन 71 लाख से अधिक यात्रियों को सुरक्षा प्रदान की जा रही है इसके अलावा एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 10 लाख यात्रियों को सिक्योरिटी दी जा रही है। वहीं सीआईएसएफ के द्वारा दिल्ली मेट्रो में सराहनीय कार्य करते हुए आत्महत्या का प्रयास कर रहे 44 लोगों में से 13 लोगों की जान बचाई गई और 25 को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। खेल के क्षेत्र में भी सीआईएसएफ के द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया है वर्ष 2023 से व्हाट’एस से जनवरी 2024 तक अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय आयोजनों में सीआईएसएफ के खिलाड़ियों के द्वारा कल 69 स्वर्ण 43 रजत एवं 44 कांस्य पदक जीते गए हैं। इसके अलावा 19 में एशियन गेम्स 2023 में के एएसआई एथलीट किशोर कुमार जेना ने जैवलिन थ्रो में रजत पदक प्राप्त कर पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए क्वालीफाइंग किया है। इसके अलावा 19 में एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली कबड्डी टीम में सीआईएसएफ की हेड कांस्टेबल एक्सिमा भी शामिल थी। वहीं पर्यावरण के क्षेत्र में भी सीआईएसएफ के द्वारा कार्य करते हुए 10.276 लाख पौधे लगाए गए हैं। इसके अलावा पहली बार सीआईएसएफ के द्वारा गणतंत्र दिवस परेड 2024 में बैंड दस्ता एवं परेड दस्ता में सभी महिला कर्मियों ने भाग लिया एवं सीएस के दो अधिकारियों कर्मियों को जीवन रक्षा पदक से भी सम्मानित किया गया।

