दुर्ग 10 मार्च । पुरानी रंजिशवश प्राण घातक हमाला कर 02 व्यक्ति को घायल करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। घटना में प्रयुक्त लोहे का धारदार चाकू जप्त भी जप्त किया गया है।
थाना दुर्ग में अपराध क्रमांक 121/2024 धारा 294, 506, 323, 324, 307, 34 भादवि के मामलें में 09 मार्च को थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस को सूचना मिली की बांधातालाब गजंपारा दुर्ग में कमल देशमुख एवं अमरिका देशमुख दुर्ग को थमेन्द्र साहू, मुकेश साहू, देवेन्द्र साहू एवं लाकेश साहू द्वारा हत्या करने की नियत से धारदार चाकू से कमल देशमुख एवं अमरिका देशमुख के सिर, चेहरा, छाती, पेट एवं शरीर के अन्य जगह पर मारकर घायल कर दिया। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी दुर्ग उप. निरीक्षक खगेन्द्र पठारे एवं स्टाफ घटना स्थल पर पहुंचकर प्रकरण में आरोपी धमेन्द्र साहू पिता नारायण साहू उम्र 36 साल, मुकेश साहू पिता रमेश साहू उम्र 25 साल, देवेन्द्र ससाहू पिता राजकुमार साहू उम्र 22 साल साकिनान बांधातालाब गंजपारा दुर्ग, लाकेश साहू पिता टीकमलाल साहू उम्र 35 साल निवासी हरीं बोरी दुर्ग को पुलिस अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में सउनि पूरनदास, आरक्षक लव पाण्डेय व आलउद्दीन शेख का सराहनीय भूमिका रही।

