राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियो के बदले प्रभार

राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियो के बदले प्रभार


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 08 मार्च। राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारीयों के प्रभार आज बदले दिए हैं ।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लोट 2003 बैच के आईएएस अधिकारी अविनाश चम्पावत को सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है और पुनर्वास आयुक्त तथा आयुक्त, भू-अभिलेश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद 2005 बैच के आईएएस अधिकारी मुकेश कुमार को वित्त विभाग का सचिव बनाया गया है और मुकेश कुमार को सचिव, सामान्य प्रशासन, सचिव, वाणिज्यिक कर (आबकारिक एवं पंजीयन को छोड़कर) तथा अध्यक्ष, पेंशन निराकरण समिति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
2006 बैच के आईएएस अधिकारी अंकित आनंद को सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग के पद पर पदस्त किया गया है । अंकित आनंद को सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यकी विभाग तथा सचिव, बीस सूत्रीय कार्यक्रम किर्यान्वयन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है ।
2006 बैच आईएएस अधिकारी भुवनेश यादव तो सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है। 2006 बैच आईएएस अधिकारी मोहम्मद कैसर अब्दुलहक़ को सचिव, लोक स्वस्थ्य यांत्रिकी विभाग पर पदस्थ किया गया है।